खरगोन में 8 केंद्रों पर सीसीआई की कपास खरीदी:15 अक्टूबर के बाद शुरू होने की संभावना; किसानों का ऑनलाइन पंजीयन जारी

खरगोन जिले में भारतीय कपास निगम (CCI) द्वारा इस साल 8 केंद्रों पर कपास की खरीदी की जाएगी। फिलहाल, किसानों का पंजीयन ‘किसान ऐप’ के माध्यम से किया जा रहा है, लेकिन कपास में अधिक नमी और तकनीकी कारणों से खरीदी की प्रक्रिया में देरी हो रही है। अब संभावना है कि खरीदी 15 अक्टूबर के बाद शुरू हो सकेगी। जिले में इन केंद्रों पर होगी खरीदी इस बार खरगोन के अलावा कसरावद, सनावद, महेश्वर, भीकनगांव, बड़वाह, करही और बागोद में सीसीआई के खरीदी केंद्र बनाए गए हैं। अधिकारियों का कहना है कि सभी केंद्रों पर व्यवस्थाएं लगभग पूरी हो चुकी हैं। पिछले साल कपास खरीदी 1 नवंबर से शुरू हुई थी, लेकिन इस बार किसानों और संगठनों की मांग पर इसे पहले शुरू करने की योजना थी। नमी के कारण टली खरीदी हाल ही में हुई बारिश की वजह से कपास में नमी की मात्रा बढ़ गई है। सीसीआई नियमों के अनुसार, केवल 12% या उससे कम नमी वाला कपास ही खरीदा जाएगा। अधिक नमी के कारण किसानों को अभी अपने माल को रोक कर रखना पड़ रहा है। इसी वजह से खरीदी शुरू होने में देरी हो रही है। कपास का समर्थन मूल्य ₹8110 प्रति क्विंटल तय इस साल कपास का समर्थन मूल्य ₹8110 प्रति क्विंटल तय किया गया है। जिले में इस बार करीब 1.94 लाख हेक्टेयर में कपास की बुवाई हुई है। पिछले साल खरगोन जिले में करीब 3 लाख क्विंटल कपास की खरीदी की गई थी। 31 अक्टूबर तक होगा पंजीयन सीसीआई से कपास बेचने के लिए किसानों का पंजीयन कराना अनिवार्य है, जो 31 अक्टूबर 2025 तक जारी रहेगा। कलेक्टर भव्या मित्तल ने सभी डिप्टी कलेक्टरों को निर्देश दिए हैं कि वे अपने-अपने क्षेत्र की मंडियों में खरीदी प्रक्रिया की नियमित निगरानी करें, ताकि किसानों को कोई परेशानी न हो।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *