गर्भवती महिला का पैर फिसला, जच्चा-बच्चा की मौत:छतरपुर में बाथरूम से लौटते समय गिरी; आठ महीने का गर्भ था

छतरपुर जिले के रामपुर गांव में मंगलवार सुबह एक गर्भवती महिला की घर में फिसलकर गिरने से मौत हो गई। हादसे में उसके गर्भ में पल रहे आठ माह के शिशु की भी जान चली गई। महिला को गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया था, लेकिन रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। हादसे के बाद से परिजन सदमें में है। पेशाब करने के लिए उठी, लौटते समय हादसा जानकारी के अनुसार, 32 वर्षीय कमला पति गोकुल अहिरवार, सुबह करीब 5 बजे पेशाब करने के लिए बाथरूम गई थी। लौटते समय अचानक उसका पैर फिसल गया और वह जमीन पर गिर पड़ी, उसे सिर में चोट गंभीर चोट आई थी। परिजन तुरंत उसे निजी वाहन से जिला अस्पताल लेकर निकले, लेकिन रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। डॉक्टर ने मां और बच्चे दोनों को मृत घोषित किया जिला अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने महिला और उसके गर्भस्थ शिशु को मृत घोषित कर दिया। सूचना पर सटई थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। पुलिस ने पंचनामा तैयार कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पति दिल्ली में मजदूरी करता है कमला के जेठ बालकिशुन ने बताया कि महिला आठ माह की गर्भवती थी। गिरने के बाद जब तक उसे अस्पताल ले जाया गया, तब तक बहुत देर हो चुकी थी। वहीं जिठानी कलावती ने बताया कि डॉक्टरों ने बच्चा और कमला दोनों को मृत बताया। कमला के पति गोकुल दिल्ली में रहकर मजदूरी करता है। उनके दो बेटियां हैं, जिनकी उम्र 10 और 6 साल बताई जा रही है। डॉ. राजेश कुमार मिश्रा ने बताया- महिला को अंदरूनी चोट ही सकती है, उसके मुंह से झाग आ रहा था। परिजनों ने बताया कि घटना 5 बजे की थी, अस्पताल 7:30 बजे अस्पताल लेकर आए। रास्ते मे उसकी मौत हो चुकी थी सही जानकारी पीएम रिपोर्ट आने पर पता चलेगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *