मंडी में एंट्री के लिए मांगी बंधी:10 हजार रुपए मंथली नहीं देने पर ट्रक ड्राइवर से की मारपीट, केस दर्ज

जोधपुर के राजीव गांधी नगर थाना इलाके में एक ट्रक की मंडी में एंट्री के बदले ₹10000 मंथली मांगने का मामला सामने है। मंथली नहीं देने पर ट्रक ड्राइवर के साथ मारपीट भी की गई। संजय शर्मा ने राजीव गांधी नगर थाना में रिपोर्ट देखकर बताया कि उसे 12 मील केरू पुलिया के नीचे बजरंग शर्मा पुत्र जसराज शर्मा, निवासी पेपसिंह नगर मिला। उसने ट्रक रुकवा कर कहा कि अगर तुझे मंडी में अंदर जाना है तो मुझे ₹10000 मंथली देने पड़ेंगे, नहीं तो मंडी में नहीं जाने दूंगा ट्रक से टक्कर मारी संजय शर्मा के मुताबिक इस पर उसने कहा- मैं तुम्हें किस बात के पैसे दूं ,मैं कोई पैसे नहीं दूंगा। इस पर बजरंग शर्मा ने कॉलर पड़कर गाड़ी से नीचे खींचने की कोशिश की लेकिन इसी दौरान संजय ने ट्रक को अंदर से लॉक कर लिया। इस पर बजरंग ने लोहे के सरिए से दो-तीन बार गाड़ी का फाटक पर मारा। इसके बाद संजय ट्रक लेकर वहां से रवाना हो गया तो थोड़ा आगे चलने पर बजरंग ने अपने ट्रक से संजय के ट्रक में टक्कर मारी जिससे उसके ट्रक के दोनों साइड के कांच टूट गए। संजय ने बजरंग से जान-माल का खतरा बताते हुए कार्रवाई की मांग की है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *