नगर निगम की बैठक को लेकर फिर सियासत तेज:नेता प्रतिपक्ष ने अध्यक्ष को लिखा पत्र, कहा-ढाई महीने बीत गए, कमिश्नर के पास जाएंगे

भोपाल नगर निगम की बैठक को लेकर एक बार फिर से सियासत तेज हो गई है। विपक्ष यानी, कांग्रेस ने जल्दी बैठक कराने की मांग की है। इस बारे में नेता प्रतिपक्ष शबिस्ता जकी ने अध्यक्ष किशन सूर्यवंशी को पत्र भी लिखा है। कहा कि नियमानुसार 2 महीने के अंदर बैठक होना चाहिए, लेकिन ढाई महीने बीत गए हैं। कांग्रेस पार्षदों ने जल्दी बैठक न होने की स्थिति में कमिश्नर संजीव सिंह को शिकायत करने की बात भी कही है। नेता प्रतिपक्ष जकी ने बताया, इस बार भी परिषद का सम्मेलन यानी, बैठक को निर्धारित समय अवधि में नहीं बुलाया गया है, जो नगर निगम अधिनियम का सीधा उल्लंघन है। हर बार विपक्ष के पत्र देने और कमिश्नर से शिकायत के बाद ही बैठक बुलाई जाती है। जनहित के मुद्दों को शामिल करें
विपक्ष ने बैठक की तारीख जल्दी तय करने के साथ ही जनहित के मुद्दों को एजेंडे में शामिल करने की मांग भी उठाई है। कहा कि जर्जर सड़कें, सीवेज, पेयजल सप्लाई, निगमकर्मियों की सैलरी जैसे विषय भी एजेंडे में शामिल हो। पहले भी दो बार जा चुके
इससे पहले भी दो बार मीटिंग लेट हो चुकी है। जिसे लेकर कांग्रेस पार्षदों ने कमिश्नर सिंह से मुलाकात की थी। इसके बाद कमिश्नर ने निगम कमिश्नर को नोटिस जारी किया था।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *