सेना का जवान शहीद:राजगढ़ के दुब्बी गांव में अंतिम संस्कार में जुटे हजारों लोग

अलवर के राजगढ़ के दुब्बी गांव का सेना का जवान लांस नायक सुनील मीणा शहीद हो गए। जिनकी दिल्ली में ड्यूटी थी। अचानक मौत होने के बाद गांव में हजारों लोग जुट गए। सेना की टीम शव लेकर पहुंची। पूरे सैनिक सम्मान से अंतिम संस्कार होगा। गांव के लोगों ने बताया कि लांस नायक सुनील मीणा 2011 में सेना में भर्ती हुए थे। जिनका 2021 में विवाद हुआ था। एक बेटा है। पिता रेलवे में नौकरी करते हैं। भाई प्राइवेट काम करता है। सैनिक सुनील परिवार के साथ अलवर के मालवीय नगर में रहते थे। फौज से छुट्टी आने पर अलवर शहर में ज्यादा समय रुकते थे। गांव में भी आते रहते थे। मौत के कारण साफ नहीं हुए ग्रामीणों ने बताया कि सैनिक के शहीद होने की घटना का पता नहीं चला है। जिसकी अधिकृत घोषणा सेना के जरिए हो सकेगी। अभी यही बताया गया कि है सैनिक शहीद हुए हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *