भोपाल के दवा बाजार में FDA का छापा:प्रतिबंधित कफ सिरप रेस्पिफ्रेस डी और एएनएफ की 80 बॉटल्स जब्त की

छिंदवाड़ा में कफ सिरप के कारण बच्चों की मौतों के बाद अब प्रशासन की नींद खुली है। भोपाल के दवा बाजार में मंगलवार को फूड एंड ड्रग्स एडमिनिस्ट्रेशन की टीम ने छापेमारी की है। सरकार ने जिन दो कफ सिरप रेस्पिफ्रेस डी और एएनएफ कफ सिरप पर प्रतिबंध लगाया है। FDA की टीम ने दवा दुकानों पर पहुंचकर इन कफ सिरप की बोतलें खोजकर जब्त कीं। 10 बोतलों को सैंपल लेने सील किया, 80 की जब्ती
FDA की टीम ने सैंपल के लिए 10 बोतल को सील किया और बाकी 80 बोतल को भी जब्त कर लिया। कफ सिरप री लाइफ और रेस्पिफ्रेस टीआर में खतरनाक केमिक डायएथिलीन ग्लाइकॉल की अधिक मात्रा पाई मिली थी। मप्र फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन की जांच रिपोर्ट में खुलासा हुआ था। 19 दवाओं के सैंपल्स की जांच में अब तक तीन कफ सिरप अमानक पाए गए हैं। इनमें से कोल्ड्रिफ कफ सिरप तमिलनाडु और री लाइफ और रेस्पिफ्रेस टीआर गुजरात में बनाए जाते हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *