क्रिकेटर अभिषेक शर्मा की बहन की लव स्टोरी:लुधियाना के कारोबारी मंगेतर बोले- पार्टी में मिले, 4 साल में दोस्ती-प्यार हुआ, अमृतसर में कल शादी

पंजाब के अमृतसर में रहने वाले इंडिया के स्टार क्रिकेटर अभिषेक शर्मा की डॉक्टर बहन कोमल शर्मा और लुधियाना के हौजरी कारोबारी लोविश ओबरॉय कल (3 अक्टूबर) अमृतसर में शादी करेंगे। यह चट मंगनी पट ब्याह नहीं, बल्कि लव कम अरेंज मैरिज होगी। ऐसा इसलिए, क्योंकि दोनों कॉमन फ्रेंड के जरिए मिले। फिर सोशल मीडिया पर जुड़े। उनके बीच लंबी बातचीत हुई, जिसके बाद दोनों में प्यार हुआ। 4 साल चली इस लव स्टोरी के बाद घरवालों की रजामंदी से अब दोनों शादी कर रहे हैं। दिलचस्प बात यह है कि कोमल से मिलने तक लोविश को यह तक पता नहीं था कि वह क्रिकेटर अभिषेक शर्मा की बहन हैं। लुधियाना में 30 सितंबर को शगुन कार्यक्रम के बाद लोविश ने दैनिक भास्कर एप से बातचीत में अपनी व कोमल की पूरी लव स्टोरी बताई। कोमल-लोविश की पूरी लव स्टोरी… शिमला में सगाई, लुधियाना में शगुन, अमृतसर में शादी
कोमल और लोविश की सगाई शिमला में हुई थी। इसका पता तब चला जब अभिषेक ने बहन की सगाई की फोटो सोशल मीडिया पर शेयर कीं। इसके बाद 30 सितंबर को दोनों का लुधियाना में शगुन प्रोग्राम हुआ, जिसमें एशिया कप से लौटे भाई अभिषेक शर्मा के साथ पूर्व क्रिकेटर युवराज सिंह भी शामिल हुए। अब 3 अक्टूबर को दोनों की अमृतसर में शादी होगी। ॰॰॰॰॰॰॰॰ यह खबर भी पढ़ें… लुधियाना में बहन के शगुन में युवराज संग नाचे अभिषेक:स्टार क्रिकेटर ने ‘केहंदे शेर मारना’ गाने पर डांस किया; परसों अमृतसर में शादी पंजाब के लुधियाना में मंगलवार (30 सितंबर) देर रात एक रिसॉर्ट में क्रिकेटर अभिषेक शर्मा की बहन कोमल का शगुन कार्यक्रम हुआ। इस अवसर पर पूर्व क्रिकेटर युवराज सिंह, पूर्व डिप्टी सीएम ओपी सोनी, पूर्व मंत्री अनिल जोशी, अमृतसर के सांसद गुरजीत सिंह औजला, पंजाबी सिंगर जस्सी गिल और गगन कोकरी पहुंचे। पूरी खबर पढ़ें…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *