प्रतापगढ़ पुलिस ने 6 साल से फरार आरोपी को पकड़ा:जिला पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर की गई कार्रवाई, मगरोड़ा का रहने वाला है आरोपी

प्रतापगढ़ पुलिस ने छह साल से फरार एक स्थाई वारंटी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान नंदा उर्फ नंदलाल पुत्र मन्ना गायरी, निवासी मगरोड़ा, पुलिस थाना रठांजना, जिला प्रतापगढ़ के रूप में हुई है। ये गिरफ्तारी पुलिस थाना रठांजना के प्रकरण संख्या 108/2016 से संबंधित है। आरोपी भारतीय दंड संहिता की धारा 435, 504 और 506 के तहत दर्ज मामले में लंबे समय से वांछित था। जिला पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ बी. आदित्य के निर्देशन में ये कार्रवाई की गई। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक परबत सिंह और गजेंद्र सिंह राव, पुलिस उप अधीक्षक वृत्त प्रतापगढ़ के मार्गदर्शन में एक विशेष टीम का गठन किया गया था। रठांजना थाना इंचार्ज, सहायक उप निरीक्षक लक्ष्मणसिंह के नेतृत्व में गठित इस टीम ने फरार वारंटी की तलाश कर उसे गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *