झुंझुनूं में आयोजित 69वीं राज्य स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता के कराटे वर्ग में डीडवाना जिले की खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। अंडर-19 गर्ल्स कैटेगरी के 60 किलोग्राम भार वर्ग में मौलासर स्थित शेखावाटी पब्लिक स्कूल की 12वीं कक्षा की छात्रा मंजू पुत्री अर्जुन सिंह ने स्वर्ण पदक जीता। इसी वर्ग में प्रियांशी भाटी ने कांस्य पदक हासिल किया। मंजू और प्रियांशी दोनों डीडवाना की मारवाड़ स्पोर्ट्स एकेडमी से प्रशिक्षण ले रही हैं। डीडवाना-कुचामन जिले के गठन के बाद यह पहली बार है जब किसी खिलाड़ी ने कराटे प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीता है। डीडवाना लौटने पर दोनों खिलाड़ियों का स्वागत किया गया। इस अवसर पर डॉ. सोहन चौधरी, डॉ. बजरंग सिंह जोधा, ओमजी सोलंकी, रामकिशन खिचड़, शिशुपाल चौधरी, राहुल भाकर, प्रेमाराम, राजेश डोडवाड़िया, अब्दुल रहीम, नानू सिंवर, करण गुर्जर, शिवराज नोजल, दिलीप बिडियासर, बाबू, जितेंद्र पूनियां, डी.आर. जाखड़, दामोदर होलानी, सुखानंद स्वामी, इकबाल लोहार और अशोक दादली सहित कई खेलप्रेमियों ने उन्हें बधाई दी। खेलप्रेमियों ने उम्मीद जताई कि मंजू की इस उपलब्धि से जिले की अन्य बेटियों को प्रेरणा मिलेगी। इससे डीडवाना-कुचामन जिले के खिलाड़ी कराटे सहित अन्य खेलों में भी बेहतर प्रदर्शन करेंगे।


