नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार:बलरामपुर में मां ने रंगे हाथ पकड़ा था, पुलिस ने न्यायिक रिमांड पर भेजा जेल

बलरामपुर जिले में नाबालिग से दुष्कर्म के आरोप में 50 वर्षीय शख्स को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी का नाम वासुदेव सिंह है, जिसे पुलिस ने 7 अक्टूबर 2025 को न्यायिक रिमांड पर भेजा है। मामला कुसमी थाना क्षेत्र का है। दरअसल, पीड़िता की मां ने कुसमी थाने में शिकायत दर्ज कराई कि उनकी बेटी 5 अक्टूबर 2025 की शाम करीब 8 बजे अपने दादा को खाना देने गई थी। जब वह बाद में अपने ससुर को खाना देने पहुंची, तो बेटी वहां नहीं थी। तीन-चार बार दुष्कर्म कर चुका था आरोपी तलाश के दौरान मां ने वासुदेव सिंह की झोपड़ी में झांक कर देखा, जहां आरोपी उनकी बेटी के साथ दुष्कर्म कर रहा था। मां को देखकर वासुदेव सिंह ने माफी मांगी। घर लौटने पर पीड़िता ने अपनी मां को बताया कि वासुदेव सिंह पिछले लगभग एक महीने से उसे जबरन अपनी झोपड़ी में ले जाकर तीन-चार बार दुष्कर्म कर चुका है। इस धाराओं के तहत की गई कार्रवाई इस शिकायत के आधार पर, कुसमी थाने में अपराध क्रमांक 85/2025 के तहत भारतीय न्याय संहिता की धारा 64(2)(m), पॉक्सो एक्ट की धारा 4(1), 6(1) और एससी/एसटी एक्ट की धारा 3(2)(V) के तहत मामला दर्ज किया गया। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी वासुदेव सिंह को गिरफ्तार किया। जिसे को्र्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *