अलवर में भारत गौरव गाथा शो 11 अक्टूबर को:महाराणा प्रताप से लेकर पहल गांव अटैक तक गाथांए दिखाई जाएगी,ब्रिगेडियर भी शामील होंगे

अलवर में राष्ट्रीय कवि विनीत चौहान 11 अक्टूबर को शाम 7 बजे अलवर शहर के प्रताप ऑडिटोरियम में “भारत गौरव गाथा” नाम से एक देशभक्ति कार्यक्रम करने जा रहे हैं। इस अवसर पर कलेक्टर, एसपी, मंत्री और ब्रिगेडियर सहित कई अतिथि शामिल होंगे। प्रेस कॉन्फ्रेंस में विनीत चौहान ने बताया कि यह कार्यक्रम तीन चरणों में प्रस्तुत किया जाएगा। इसमें महाराणा प्रताप से लेकर पहल गांव अटैक तक की देशभक्ति गाथाएं दिखाई जाएंगी। कार्यक्रम में चीन युद्ध, भारत की आज़ादी, भगत सिंह के संघर्ष और जेल की कहानियां, तथा वर्तमान में पाकिस्तान की घुसपैठ जैसे विषयों को कविताओं और प्रस्तुतियों के माध्यम से दर्शाया जाएगा। यह डेढ़ घंटे का शो होगा, जिसका समापन भारत मां की पूजा के साथ किया जाएगा। चौहान ने बताया कि इस कार्यक्रम को पहले राजस्थान और अन्य राज्यों में प्रस्तुत किया जाएगा और बाद में विदेशों तक ले जाया जाएगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *