शॉर्ट स​र्किट से चलती डस्टर कार में लगी आग:पेट्रोल पंप कर्मियों ने बुझाई लपटें, ड्राइवर सुरक्षित निकला

हनुमानगढ़ जंक्शन के राजीव चौक पर मंगलवार दोपहर उस समय अफरा-तफरी मच गई जब एक चलती डस्टर कार में अचानक आग लग गई। गाड़ी में सवार व्यक्ति ने तत्परता दिखाते हुए बाहर निकलकर अपनी जान बचा ली। गनीमत रही कि हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई। राजीव चौक पर हुआ हादसा जानकारी के अनुसार विजय कुमार पुत्र महावीर वर्मा निवासी इंदिरा कॉलोनी टाउन अपनी डस्टर कार (आरजे 31 सीसी 3986) से डबली राठान से घर लौट रहे थे। रास्ते में जंक्शन के राजीव चौक पर पहुंचने पर गाड़ी के बोनट से अचानक धुआं उठने लगा। कुछ ही सेकेंड में कार के आगे के हिस्से में आग लग गई। पेट्रोल पंप कर्मियों ने दिखाई हिम्मत राजीव चौक के पास स्थित पेट्रोल पंप से कार्मिक देवीसिंह और हरमेन्द्र सिंह तुरंत मौके पर पहुंचे। दोनों ने पेट्रोल पंप के अग्निशमन यंत्र लेकर आग पर काबू पाने का प्रयास किया। दोनों की सूझबूझ और हिम्मत से कुछ ही देर में आग पर नियंत्रण पा लिया गया। आसपास के दुकानदारों और राहगीरों ने भी पानी से आग बुझाने का प्रयास किया। पुलिस ने तत्काल संभाली स्थिति घटना की सूचना मिलते ही जंक्शन थाना पुलिस से एचसी चंद्रभान स्वामी व ट्रैफिक पुलिस मौके पर पहुंची। यातायात थाना प्रभारी अनिल चिंदा ने पहुंचकर यातायात को सुचारू करवाया और जली कार को सड़क किनारे हटवाया। जंक्शन पुलिस ने पूरे घटनाक्रम का मुआयना कर प्रारंभिक जांच में पाया कि कार में शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगी थी। हालांकि असली कारणों का अभी सामने आना बाकी है। राहत की बात रही कि नहीं हुआ कोई नुकसान सौभाग्य से कार ड्राइवर समय रहते बाहर निकल गया, जिससे बड़ा हादसा टल गया। आसपास मौजूद लोगों ने राहत की सांस ली। आग बुझने के बाद वाहन को सड़क से हटाया गया। घटना के कारण कुछ समय के लिए यातायात बाधित रहा, लेकिन तुरंत बाद व्यवस्था सामान्य कर दी गई।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *