IGKV के नए कुलसचिव होंगे कपिलदेव दीपक:यशवंत केराम को महात्मा गांधी विवि का रजिस्ट्रार बनाया गया, खरे की प्रतिनियुक्ति समाप्त

इंदिरा गांधी कृषि विवि के नए कुलसचिव कपिलदेव दीपक होंगे। कृषि विकास एवं किसान कल्याण विभाग ने इसे लेकर आदेश जारी किया है। इसके अलावा दो और नियुक्तियां भी विभाग ने की है। यशवंत केराम को प्रतिनियुक्ति पर महात्मा गांधी उद्यानिकी एवं वानिकी विवि का कुलसचिव बनाया गया है। वर्तमान में वे सरगुजा कृषि संभाग के संयुक्त संचालक के पद पर हैं। वहीं कपिलदेव कृषि संचालनालय में संयुक्त संचालक पद पर कार्यरत थे। इस पद से मुक्त करते हुए उन्हें कृषि विवि का प्रभार सौंपा गया है। इसके अलावा आरएल खरे की प्रतिनियुक्ति समाप्त कर दी गई है। वे प्रतिनियुक्ति पर उद्यानिकी एवं वानिकी विवि में कुलसचिव पद पर थे। उन्हें उनके मूल विभाग में वापस भेज दिया गया है। वे अब छग कृषक कल्याण परिषद में संयुक्त संचालक का दायित्व संभालेंगे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *