बच्चों को पीट रही थी पत्नी,पति ने दबा दिया गला:सरगुजा में घर में मिला था विवाहिता का शव, आरोपी पति किया गया गिरफ्तार

अंबिकापुर में डिगमा में पूर्व सरपंच की बहू की संदिग्ध मौत के मामले में पुलिस ने आरोपी पति को हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया है। पति ने बताया कि मृतका बच्चों को पीट रही थी। इससे आक्रोशित होकर उसने पत्नी का गला दबा दिया था। पुलिस ने संदेह के आधार पर पुलिस को हिरासत में लिया था। मामला गांधीनगर थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक, डिगमा के पूर्व सरपंच सुमित्रा देवी की बहू शीला सोन्हा (30) का शव मिलने की सूचना शनिवार रात करीब 8 बजे गांधीनगर पुलिस को मिली। पुलिस टीम मौके पर पहुंची तो शीला सोन्हा का शव बिस्तर में पड़ा मिला। उसके गले में दबाने और खरोच के निशान मिले। घर में पति उमाशंकर सोन्हा (32) नशे की हालत में पड़ा मिला। दादी से खाना मांगने पहुंचे तो घटना का पता चला
शीला सोन्हा अपने पति उमाशंकर सोन्हा और दो बच्चों के साथ अलग रहती थी। उनकी शादी साल 2015 में हुई थी। शीला सोन्हा के बच्चे रात करीब 7.30 बजे खाना मांगने दादी के पास पहुंचे। दादी सुमित्रा देवी ने उनसे पूछा कि तुम्हारी मां ने खाना नहीं बनाया है क्या? तब बच्चों ने बताया कि, वह बिस्तर से नहीं उठा रही है। जब सुमित्रा देवी ने बेटे के घर जाकर देखा तो शीला सोन्हा मृत पड़ी थी। तब इसकी सूचना पुलिस को दी गई। पति ने स्वीकारा-पत्नी को मार डाला
पुलिस ने शव का पोस्टमॉर्टम कराया। डॉक्टर द्वारा शीला सोन्हा की मौत को गला दबाकर हत्या बताया। पुलिस ने मामले में पति उमाशंकर सोन्हा से पूछताछ की तो उसने पत्नी की हत्या करना स्वीकार कर लिया। आरोपी उमाशंकर सोनहा ने बताया कि 04 अक्टूबर की शाम शीला सोन्हा अपने छोटे बच्चे को मार रही थी। उमाशंकर सोन्हा ने आक्रोशित होकर अपनी पत्नी को पटक दिया और उसका गला दबा दिया। गला दबाने से शीला सोन्हा की मौत हो गई। जेल भेजा गया आरोपी पति
गांधीनगर थाना प्रभारी प्रदीप जायसवाल ने बताया कि मामले में पुलिस ने आरोपी पति उमाशंकर सोन्हा को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के खिलाफ धारा 103(1) BNS का अपराध दर्ज किया गया। पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है। मां की मौत एवं पिता के जेल चले जाने से दो बच्चों के पालन पोषण की जवाबदेही वृद्ध दादी पर आ गई है। वह घर के बगल में रहती है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *