सोलर प्लांट के बदले रिश्वत लेते दो को दबोचा:जीएसएस के क्लर्क और ड्राइवर को पकड़ा, पूछताछ जारी

जोधपुर मे भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने कार्रवाई करते हुए दो लोगों को दबोचा है। एसीबी ने यह कार्रवाई बीएजेएस जीएसएस में की गई है। यहां क्लर्क जितेंद्र को 3,500 रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया। क्लर्क ने सोलर प्लांट की क्लियरेंस देने के एवज में रिश्वत मांगी गई थी। उसके साथ ड्राइवर फूलसिंह को भी एसीबी ने हिरासत में लिया है। एसीबी यह पूरी कार्रवाई एडिशनल एसपी, स्पेशल यूनिट, ओमप्रकाश चौधरी के नेतृत्व में की गई। एसीबी की टीम ने सुनियोजित तरीके से ट्रैप बिछाकर आरोपियों को रिश्वत लेते पकड़ा है। क्लर्क के ने सोलर प्लांट के क्लियरेंस के बदले रिश्वत की मांग की थी, जिसकी शिकायत पीड़ित ने एसीबी से की। शिकायत के आधार पर यह कार्रवाई की गई।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *