निर्माणाधीन मकान पर कब्जे की कोशिश, कार में तोड़फोड़:मऊगंज की हनुमना पुलिस ने सिक्युरिटी गार्डों को हिरासत में लिया

मऊगंज जिले के हनुमना नगर के वार्ड नंबर 2 मिसिरपुरा में सोमवार दोपहर एक निर्माणाधीन मकान पर कब्जे की कोशिश को लेकर हंगामा हो गया। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले के बड़ोखर निवासी सुरेंद्र मिश्रा अपने करीब एक दर्जन साथियों के साथ हनुमना पहुंचे थे और एक अधूरे मकान पर जबरन कब्जा करने का प्रयास कर रहे थे। स्थानीय लोगों ने इसका विरोध किया, जिसके बाद दोनों पक्षों के बीच विवाद बढ़ गया। गुस्साए स्थानीय लोगों ने मौके पर खड़ी एक कार में तोड़फोड़ कर दी। सूचना मिलते ही हनुमना पुलिस मौके पर पहुंची। हालांकि, आरोपी सुरेंद्र मिश्रा और उसके साथी पुलिस के आने से पहले ही फरार हो गए। पुलिस ने मौके से कुछ सिक्योरिटी गार्डों को हिरासत में लिया और उनसे पूछताछ शुरू की। गार्डों ने बताया कि सुरेंद्र मिश्रा उन्हें सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी दिलाने के बहाने अपने साथ लाया था, लेकिन यहां आकर उनसे निर्माणाधीन मकान पर कब्जा करने की कोशिश करा रहा था। पुलिस ने घटना स्थल से कार जब्त कर थाने भेज दी है। पूरे मामले की जांच जारी है। इस घटना को लेकर स्थानीय लोगों में रोष है,

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *