पीएम आवास योजना घोटाला मामले में सचिव गिरफ्तार:पिता और बेटे ने मिलकर किया लाखों का गबन, बेटा फरार

शिवपुरी जिले में प्रधानमंत्री जनमन आवास योजना के तहत 125 हितग्राहियों से धोखाधड़ी और राशि गबन के मामले में बामौरकलां पुलिस ने ग्राम पंचायत गताझलकुई के सचिव जीवन सिंह यादव को गिरफ्तार किया है। उनका बेटा रवि प्रताप यादव अभी भी फरार है। दोनों के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम समेत कई धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। जांच में मिली गड़बड़ी
पिछोर एसडीओपी प्रशांत शर्मा ने बताया कि 24 सितंबर 2025 को जनपद पंचायत खनियाधाना के मुख्य कार्यपालन अधिकारी मोगराज मीणा ने जांच प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। इसमें पता चला कि ग्राम पंचायत गताझलकुई में पीएम जनमन आवास योजना की राशि में अनियमितता और गबन हुआ है। सचिव को पुलिस ने किया गिरफ्तार
जांच के आधार पर बामौरकलां थाने में अपराध क्रमांक 112/2025 दर्ज किया गया। आरोपों में भारतीय न्याय संहिता की धारा 318(4), 316(5) और भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धारा 13(ए) शामिल हैं। एसपी अमन सिंह राठौड़ के निर्देश पर थाना प्रभारी राजकुमार सिंह की टीम ने सचिव जीवन सिंह यादव को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। फरार आरोपी की तलाश जारी पुलिस के अनुसार पिता-पुत्र ने योजना की पहली और दूसरी किस्त का काम पूरा किया था, लेकिन तीसरी किस्त मिलने के बाद राशि हड़प कर कार्य अधूरा छोड़ दिया। इससे सीधे तौर पर गांव के 125 हितग्राही प्रभावित हुए। रवि प्रताप यादव की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार दबिश दे रही है और मामले की जांच जारी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *