पंजाब में मैकेनिक की निकली डेढ़ करोड़ की लॉटरी:फोन कर 200 रुपए में खरीदी थी टिकट, फाजिल्का से कोरियर से मानसा मंगाई थी

पंजाब में मैकेनिक की​ ​​किस्मत पलट गई। उसकी डेढ़ करोड़ रुपए की लॉटरी निकली है। उसने फाजिल्का के जलालाबाद में लॉटरी संचालक​​ को​​​​​ फोन करके 200 रुपए की टिकट खरीदी थी। इसका पता लगते ही परिवार झूम उठा। मैकेनिक मनमोहन सिंह मानसा का रहने वाला है। वह टिकट लेकर आज जलालाबाद में लॉटरी संचालक के पास पहुंचा। इस दौरान परिवार के सदस्य भी उसके साथ थे। परिवार ने यहां ढोल की थाप पर भांगड़ा किया। मनमोहन की 2 बेटियां हैं। उनके परिवार में नानी, माता, पत्नी समेत करीब 10 लोग हैं। मानसा में उसकी वर्कशॉप हैं, जहां गाड़ियां ठीक की जाती हैं। 200 रुपए की टिकट खरीदी थी
मनमोहन ने बताया कि करीब 3 साल पहले वे इस इलाके में आए थे और जाते-जाते लॉटरी का टिकट खरीद ले गए थे। तब इनाम नहीं निकला। उसके बाद वे फोन पर लॉटरी मंगवा लेते थे। एक-दो बार छोटे इनाम लगे। लेकिन इस बार 200 रुपए के टिकट पर डेढ़ करोड़ का इनाम लगा है। इस पैसे से गरीब परिवारों की मदद करेंगे
मैकेनिक ने बताया कि जब लॉटरी निकलने के बारे में फोन आया तो पहले यकीन नहीं हुआ। बाद में कन्फर्म होने पर घर में जश्न का माहौल बन गया। उन्होंने बताया कि इस पैसे से वह 10 से 20 किलोमीटर के एरिया में रहने वाले गरीब परिवारों की मदद करेंगे। फोन पर किया था बुक, कोरियर से भेजा टिकट
लॉटरी संचालक रवि कुमार और मुकेश कुमार ने बताया कि मनमोहन को फोन पर पंजाब स्टेट डियर मंथली लॉटरी का टिकट बेचा था। टिकट उन्हें कोरियर कर दिया गया। इस टिकट नंबर 659770 पर 4 अक्टूबर को डेढ़ करोड़ की लॉटरी निकली। उन्होंने बताया कि जलालाबाद के इतिहास में आज तक इतना बड़ा इनाम नहीं लगा था।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *