5 दिन में ट्रैक्टर-ट्रॉली चोरी की वारदात का खुलासा:सीसीटीवी कैमरों की फुटेज चेक कर 2 गिरफ्तार, पूछताछ जारी

भीलवाड़ा की कारोई थाना पुलिस ने ट्रेक्टर चोरी की घटना का 5 दिन में खुलासा किया है। घटना में शामिल दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने ट्रैक्टर मय ट्रॉली को जब्त किया है। पुलिस आरोपियों से डिटेल पूछताछ कर रही है। कारोई थाना प्रभारी लक्ष्मी लाल ने बताया कि एसपी धर्मेन्द्र सिंह द्वारा जिले मे चोरी, नकबजनी व लूट की वारदातों के खिलाफ कार्रवाई एवं आपराधिक गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण के लिए टीम का गठन किया है। इस टीम नए ट्रेक्टर चोरी के मामले का खुलासा करते हुए दो चोरों को गिरफ्तार किया और इनके पास से ट्रैक्टर ट्रॉली बरामद की। यह था मामला 7 दिसंबर को रामलाल पिता गोपीलाल कुम्हार निवासी सोनियाणा ने रिपोर्ट दी जिसमे बताया कि शाम को 4 बजे मेरा टैक्टर स्वराज 735 बिना नम्बरी घर के बाहर खड़ा किया था। जिसको रात्रि मे अज्ञात चोर चुरा कर ले गये। जिसकी मैंने गांव व आस-पास काफी तलाश की पर नहीं मिला। टैक्टर के पीछे हल जोतने कि कल्टी व उस पर लकडी पाटा बंधा हुआ था। इस रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर जांच शुरू की।टीम ने 8 सीसीटीवी कैमरो के फुटेज देखते हुए, सम्पति सम्बधी चालानशुदा अपराधियों से पूछताछ करते हुए मामला दर्ज होने के 5 दिन में चोरी का खुलासा करते हुए दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया। ये थे टीम में शामिल लक्ष्मीनारायण गुर्जर थानाधिकारी, जेठमल एएसआई, राजेश कुमार, गोपालराम, बाबूराम, हेमेन्द्र सिंह, सुरेश चन्द्र इनको किया गिरफ्तार शम्भूलाल पिता रतनलाल (21) निवासी चितौड़गढ़।
लोकेश पिता हरलाल (20) निवासी चितौड़गढ़।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *