राज्य स्तरीय राजस्थानी भाषा-साहित्य पुरस्कार समारोह 12 अक्टूबर को

बीकानेर| रोटरी क्लब 3053 का प्रतिवर्ष दिए जाने वाले राजस्थानी भाषा साहित्य रविवार 12 अक्टूबर को स्थानीय रोटरी क्लब, सादुलगंज में आयोजित होगा। समारोह में मुख्य अतिथि राजस्थान उच्च न्यायालय के न्यायाधिपति मुकेश राजपुरोहित होंगे तथा समारोह की अध्यक्षता करेंगे। रोटरी क्लब अध्यक्ष दीनदयाल व्यास ने बताया कि प्रथम राजस्थानी पुरस्कार ‘कला डूंगर कल्याणी राजस्थानी शिखर पुरस्कार’ राजस्थानी और हिन्दी के प्रतिष्ठित साहित्यकार जानकीनारायण श्रीमाली को दिया जाएगा। जानकीनारायण श्रीमाली ंराजस्थानी भाषा, साहित्य, संस्कृति और हिन्दी के प्रतिष्ठित विद्वान होने के साथा अनेक संस्थाओं के गरिमामय पदों पर आसीन रह चुके हैं। रोटरी क्लब प्रान्त 3053 के रोटेरियन एवं राजस्थानी समारोह के संयोजक मनमोहन कल्याणी ने बताया कि राजस्थानी भाषा का ‘खींवराज मुन्नीलाल सोनी राजस्थानी गद्य पुरस्कार’ चूरू के लेखक राजेन्द्र शर्मा की कहानी संग्रह को दिया जाएगा। ‘ब्रज उर्मि अग्रवाल राजस्थानी पद्य पुरस्कार’ डॉ. सुमन बिस्सा, जोधपुर की पुस्तक ‘अंतस रा सुर सांतरा’ को दिया जाएगा तथा ‘सुन्दरदेवी-तुलसीदास हर्ष राजस्थानी बाल साहित्य पुरस्कार’ केकड़ी की महिला लेखिका विमला नागला की बाल साहित्य पोथी ‘हेत रो परवानो’ को दिया जाएगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *