मोरटक्का में मंगलवार शाम करीब 8 बजे एक बाइक और तीन पहिया रिक्शा की टक्कर हो गई। इस हादसे में बाइक सवार दो युवकों सहित रिक्शे में सवार पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों में एक बच्ची भी शामिल है। बड़वाह से बिल्लौरा जा रहा यात्रियों से भरा रिक्शा मोरटक्का के बंधन गार्डन के पास सामने से आ रही बाइक से टकराकर पलट गया। रिक्शे में चालक सहित कुल सात यात्री सवार थे, जिनमें दो पुरुष, तीन महिलाएं और दो बच्चियां शामिल थीं। हादसे में इन्हें लगी चोटें बाइक सवार गोविंद गेंदालाल (25) और कारण उर्फ अंशुल सोहन निवासी बड़वाह गंभीर रूप से घायल हुए। रिक्शे में सवार सुरेश कालूराम सेन, उनकी पत्नी मंजुला (45), बेटी अंजली सुरेश सेन (26), प्रियांशी विकास सेन (5), आरोही रवि सेन (4) और बसु सेन (45) निवासी दाभड़, खरगोन भी घायल हो गए। सभी घायलों को बड़वाह सिविल अस्पताल ले जाया गया, जहां उन्हें प्राथमिक उपचार दिया गया। सुरेश, बसुबाई, गोविंद और अंशुल को गंभीर हालत में इंदौर रेफर किया गया है। एक बच्ची को भी सिटी स्कैन के लिए एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। रिक्शा चालक भी बड़वाह का निवासी बताया जा रहा है।


