लखनऊ के KGMU में सर्वर ठप होने से मरीज परेशान:मैन्युअल काम शुरू होने से मिली राहत, NIC सर्वर में आग लगने से डाउन हुआ नेटवर्क

किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी (KGMU) में साल के पहले ही दिन सर्वर ठप रहा। इसके चलते OPD, जांच समेत मरीजों को मिलने वाली तमाम सेवाएं बाधित रही। लाइन में लगने के बाद भी रजिस्ट्रेशन न होने से कुछ जगह हंगामा भी शुरू हो गया। KGMU में आम तौर पर 7 से 8 हजार मरीज OPD में आते हैं। सुबह 8 बजे से मरीजों का पर्चा बनाया जाता है। 9 बजे से OPD शुरू होती है। बुधवार की सुबह से ही सर्वर डाउन हो गया। नतीजतन न्यू और ओल्ड OPD ब्लॉक में अफरा-तफरी मच गई। लारी कॉर्डियोलॉजी और क्वीनमेरी में OPD रजिस्ट्रेशन ठप रहा। सर्दी में कतार में लगे मरीजों का जब 10 बजे तक पर्चे नहीं बना तो हंगामा शुरू कर किया। इसके बाद KGMU प्रशासन ने मैन्युअल OPD रजिस्ट्रेशन शुरू किया। इसके बाद मरीजों ने राहत की सांस ली। रोज के दिन की अपेक्षा कम थे मरीज इस बीच रिपोर्ट लेने और शुल्क जमा करने वालों की कतार में अफरा-तफरी मच गई। अधिकारियों के निर्देश पर कुछ देर बाद जांच का शुल्क ऑफलाइन जमा करने की कार्रवाई शुरू की गई। रिपोर्ट के लिए मरीजों को कुछ समय का इंतजार करने के लिए कहा। अफसरों के आश्वासन के बाद तीमारदार और कर्मचारी शांत हुए। हालांकि, राहत की बात यह थी कि नए साल का पहला दिन होने से मरीजों का दबाव रोज के दिनों की अपेक्षा कम था। दिल्ली से रिस्टोर हुआ नेटवर्क KGMU के मीडिया प्रभारी डॉ.केके सिंह ने बताया कि दोपहर में सभी प्रकार की ऑनलाइन सेवाएं बहाल कर दी गईं। दिल्ली में NIC के सर्वर में आग लगने की घटना हो गई है। इसकी वजह से सर्वर डाउन रहा। कोई विशेष परेशानी नही हुई।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *