अखिलेश बोले-प्रयागराज में फिर से लगाएंगे सम्राट हर्षवर्धन की प्रतिमा:नए साल के मौके पर आमजनों से मिले, कहा-भाजपा सिर्फ नफरत फैला सकती है

अखिलेश यादव ने कहा है कि कन्नौज के महादानी सम्राट हर्षवर्धन ने भी शानदार महाकुंभ का आयोजन किया था। वे कुंभ में दान करते थे। समाजवादी पार्टी की सरकार में कुंभ क्षेत्र में महादानी सम्राट हर्षवर्धन की प्रतिमा फिर से लगाएंगे। अखिलेश यादव नए साल के मौके पर पार्टी कार्यालय में आए लोगों से मिल रहे थे। इस मौके पर उन्होंने कहा कि भाजपा सिर्फ नफरत फैला सकती है और भेदभाव करती है। समाजवादी पार्टी की सरकार में हमने 2013 में कुंभ का शानदार आयोजन किया था। वह कुंभ गंगा-जमुनी संस्कृति का उदाहरण बना था। उसकी पूरी दुनिया में सराहना हुई थी। विश्व विख्यात हार्वर्ड विश्वविद्यालय ने समाजवादी पार्टी की सरकार के समय हुए कुंभ आयोजन की तारीफ की थी। कुंभ के निमंत्रण की परंपरा नहीं अखिलेश यादव ने हाल ही में कुंभ का निमंत्रण बांटने निकले मुख्यमंत्री पर तंज करते हुए कहा कि कुंभ में स्नान, दानकर श्रद्धालु पुण्य अर्जित करते है। कुंभ की परम्परा में निमंत्रण नहीं दिया जाता है। श्रद्धालु स्वयं और स्वतः प्रेरणा से प्रयागराज आकर कुंभ में स्नान दर्शन कर पुण्य कमाते हैं। सबके सम्मान के लिए जारी रहेगी लड़ाई नए साल की बधाई देते हुए अखिलेश यादव ने कहा कि नए वर्ष पर सभी लोग अनुशासन में रहने का संकल्प लें। सभी एक दूसरे का सम्मान करें, प्रेम और भाईचारे के साथ रहे। नए साल में समाजवादी पार्टी किसानों, नौजवानों, महिलाओं, पीडीए के हक और सम्मान के लिए लड़ाई जारी रखने का संकल्प लेती है। समाजवादी पार्टी बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर के बनाए संविधान और डॉ. राममनोहर लोहिया के विचारों, नेताजी मुलायम सिंह यादव के बताए संघर्ष के रास्ते पर चलते हुए सभी के लिए न्याय, सम्मान और अधिकार दिलाने की लड़ाई लड़ती रहेगी। समाजवादी पार्टी की नीतियों और कार्यों के प्रति जनता का भरोसा लगातार बढ़ता जा रहा है। समाजवादी पार्टी का लक्ष्य 2027 में भाजपा को सत्ता से हटाकर न्याय और विकास के मार्ग को प्रशस्त करना है। 2027 में उत्तर प्रदेश में भाजपा का सत्ता से बाहर जाना तय है। पीडीए के लोग एकजुट होकर समाजवादी पार्टी की अपनी सरकार बनाएंगे। पीडीए की सरकार में कोई भी पीडीए के अधिकारों को नहीं छीन पाएगा। पीडीए की ताकत से भाजपा घबराई अखिलेश यादव ने कहा कि पीडीए की बढ़ती ताकत से भाजपा घबराई हुई है। भाजपा साजिश और षड्यंत्र रचती रहती है। भाजपा विचार शून्य और खोखली पार्टी है। सत्ता का दुरुपयोग करती है। संविधान को नहीं मानती है। भाजपा लोकतंत्र की हत्या करने के लिए पुलिस का अनुचित इस्तेमाल करती है। भाजपा सरकार विकास और जनहित के काम के मामले में कभी समाजवादी पार्टी का मुकाबला नहीं कर सकती है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *