नए साल में भक्तों ने भगवान झूलेलाल की पूजा की:सिंधी महिला मंडल ने जलाई विशाल ज्योति

आगरा में नए साल के पहले दिन सिंधी महिला मंडल द्वारा श्री झूलेलाल मंदिर शहीद नगर में विशेष पूजा अर्चना की गई। महिलाओं ने भजन कीर्तन कर भगवान से विश्व शांति की प्रार्थना की। इस दौरान महिला सदस्यों में जबरदस्त उत्साह नजर आया। बुधवार देर शाम आयोजित किए गए कार्यक्रम के दौरान महिला सदस्यों के चेहरे पर गजब की खुशी नजर आई। मातृशक्ति ने नए साल के आगमन की खुशी में प्रथम दिन विशाल ज्योत प्रज्वलित कर सभी के मंगल की कामना की। अपने इष्ट देव भगवान झूलेलाल साईं के दरबार में प्रार्थना की। शुभ चंद्र दर्शन के पावन दिन पर बहराणा साहिब की सामूहिक सर्वधर्म के भले के लिए सात ज्योति वाली विशाल ज्योत प्रज्वलित की। सिंधी भजनों महिलाओं ने जमकर नृत्य किया। एक दूसरे को गले लगाकर नए साल की शुभकामनाएं दीं। दुख दूर तू कजही झूलेलाल साईं, जै जगाई जोत लालण जी तिनहा घर में जोत बरे, बेड़ो त मुहिंजे लालण जो पाडे तरनंदो ईदो, भजन सुनकर महिला सदस्य भाव विभोर हो गईं। सभी ने दरबार में हाजिरी भरी। पल्लव की अरदास ( प्रार्थना) आरती के साथ की। साथ बैठकर ग्रहण किया भंडारे का प्रसाद
पूजा अर्चना के बाद मंदिर पर विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। जहां सर्व धर्म सर्व समाज के लोगों ने साथ बैठकर भंडारे का प्रसाद ग्रहण किया। एक दूसरे का हाल चाल जाना। भंडारे में अन्य समाज के लोगों ने भी सहभागिता दर्ज कराई। सभी ने साथ मिलकर हर्षोल्लास से नए साल की खुशियां मनाईं। कार्यक्रम में ये रहीं मौजूद
इस मौके पर इंद्रा शर्मा, चांदनी भोजवानी, दिव्या कोठारी, भावना रामानी, दीपा चंदानी, दीपा कालरा,कोमल नाजकानी, जया मोरयानी, मंजू चोपड़ा, कौशल्या आयलानी, दिव्या कालरा ,सुनीता राजवानी ,रिया तनेजा, अनीता चावला, लाज रचनानी, देवकी राजवानी, निर्मला लालवानी, रेखा, मधु आदि मौजूद रहीं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *