राजस्थान में आज बार एसोसिएशन के चुनाव हो रहे हैं। सीकर में भी 6 पदों के लिए आज चुनाव का मतदान शुरू हो चुका है। सीकर कोर्ट परिसर में सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक मतदान का समय है। इसके बाद मतों की गिनती की जाएगी और परिणाम जारी किया जाएगा। सीकर में इस बार 1113 मतदाता मतदान के योग्य है। सीकर में 6 पदों के लिए चुनाव हो रहे हैं। इसके अतिरिक्त प्रवीण स्वामी संयुक्त सचिव पद पर, कोषाध्यक्ष पद पर सुभाष चंद्र,जाकिर हुसैन,राजेंद्र प्रसाद जांगिड़,सूर्यप्रकाश,शिवदयाल यादव और उज्जवल शर्मा कार्यकारिणी सदस्य पद पर निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं।


