कोंडागांव| आगामी अग्निवीर थल सेना भर्ती के लिए लिखित परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले अभ्यर्थियों के लिए जिला प्रशासन द्वारा निशुल्क शारीरिक दक्षता प्रशिक्षण एवं आवश्यक मार्गदर्शन का आयोजन किया जा रहा है। यह प्रशिक्षण 15 अक्टूबर से प्रारंभ होगा। जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र में प्रशिक्षण में शामिल होने जरूरी दस्तावेज साथ लेकर आना अनिवार्य है।


