उदयपुर में आज दोपहर में नहीं होगी जलापूर्ति:झाड़ोल में पावर कट का असर उदयपुर में, 9 को भी अन्य कॉलोनियां होगी प्रभावित

उदयपुर शहर में आज दोपहर में कुछ इलाकों में जलापूर्ति नहीं होगी और 9 अक्टूबर को भी कई इलाके प्रभावित होंगे। जलदाय विभाग के सहायक अभियंता राजसिंह मनात ने बताया कि 132 केवी जीएसएस झाड़ोल पर बुधवार को शटडाउन होने से पीएचईडी नगर उपखण्ड पंचम क्षेत्र में जलापूर्ति प्रभावित रहेगी। इससे बुधवार दोपहर को छीपा कॉलोनी एवं कोर्ट परिसर उच्च जलाशय क्षेत्र में जलापूर्ति बाधित रहेगी। इसी प्रकार 9 अक्टूबर को सज्जननगर, एकलव्य कॉलोनी, छीपा कॉलोनी में सुबह की जलापूर्ति बाधित रहेगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *