सीकर में सुबह धुंध,विजिबिलिटी 100 मीटर:कल से 5 दिनों तक साफ रहेगा मौसम,धूप निकली रहेगी

सीकर में 2 दिनों तक वेस्टर्न डिस्टरबेंस के असर से हुई बारिश के बाद आज सुबह मौसम में बड़ा बदलाव आया। आज सुबह सीकर में ज्यादातर इलाकों में धुंध छाई रही। सुबह कई इलाकों में विजिबिलिटी मात्र 100 मीटर तक रह गई। साथ ही अब सीकर में सुबह और रात के समय सर्दी का असर भी बढ़ चुका है। सीकर में अब 5 दिन मौसम साफ रहने की संभावना है। सीकर के कृषि अनुसंधान केंद्र फतेहपुर पर आज सुबह न्यूनतम तापमान 20 डिग्री से नीचे 17.5 डिग्री दर्ज किया गया। इससे पहले यहां पर मंगलवार को न्यूनतम तापमान 18.5 और अधिकतम तापमान 27.7 डिग्री दर्ज किया गया था। सीकर में पिछले दो दिन से न्यूनतम तापमान 20 डिग्री से नीचे बना हुआ है। मौसम एक्सपर्ट्स का मानना है कि बारिश के बाद धुंध इसलिए आती है क्योंकि नमी से भरपूर हवा ठंडी सतह से टकराती है। जिससे जलवाष्प ठंडी होकर पानी की छोटी-छोटी बूंद में बदल जाती है और फिर धुंध बनती है। जयपुर मौसम केंद्र के निदेशक राधेश्याम शर्मा के अनुसार 9 अक्टूबर से लेकर 13 अक्टूबर तक प्रदेश के ज्यादातर इलाकों में मौसम साफ रहने वाला है। ज्यादातर समय धूप निकली रहेगी। इस दौरान तापमान में बढ़ोतरी भी दर्ज की जा सकती है। एक सप्ताह प्रदेश में मौसम ड्राई रहने का अनुमान है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *