वाल्मीकि समाज की ओर से वाल्मीकि जयंती पर बांडी नदी स्थित समाज भवन में मंगलवार को कार्यक्रम आयोजित किया। जिसमें मुख्य मेहमान विधायक भीमराज भाटी रहे। विधायक भाटी ने समाज को एकजुट रहने का आह्वान किया। भाटी ने आश्वस्त किया कि वे वाल्मीकि समाज के प्रत्येक कार्य में अपनी भागीदारी निभाते रहे हैं और भविष्य में भी निभाएंगे।
यहां भाजपा महासचिव नारायण कुमावत ने कहा कि सभी जनप्रतिनिधियों को समाज के साथ रहकर समाज की प्रगति में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करनी चाहिए। इस दौरान समाज के विकास के मुद्दों पर भी चर्चा की गई। जिसमें बालिका शिक्षा को बढ़ावा देने, समाज का छात्रावास निर्माण करवाने, प्रतिभावान स्टूडेंट को सम्मानित करना शामिल रहा। इसके साथ ही युवाओं को नशे से दूर रहने की बात कही। इस अवसर परजिलाध्यक्ष द्वारका प्रसाद जावा,मोतीलाल, कानाराम, चरणदास अदिवाल, नरेश, मूलचन्द, मांगीलाल नरपत, अशोक रल, अशोक रील, अशोक जावा, विनोद विजवान, लक्ष्मण ढंजा, अशोक चौहान विक्रमरील, शिवजी आदिवाल, सागर आदिवाल, राकेश कण्डारा, राजकुमार आदिवाल गोपाल चनाल, आनन्द आदिवाल, विजय बारेसा, बन्टी आदिवाल, बंटी हंस, भोजूमल आदिवाल, देवाराम ढंजा, सुनिल कण्डारा, अशोक हंस, मनीष जावा, दिनेष उंटवाल, नरेन्द्र कन्डारा, अनिल सरपटा, विक्रम परिहार, रामलाल चौहान, पूर्व भाजपा जिला प्रवक्ता सुमीत आदिवाल, मनोज आदिवाल, भंवर बंगाली, अरूण कण्डारा सहित कई समाज बन्धु उपस्थित रहे।


