मैहर में पिकअप की टक्कर, दोनों चालक मलबे में फंसे:टमाटर लाद कर जबलपुर से लखनऊ जा रही थी; जेसीबी-क्रेन से रेस्क्यू कर अस्पताल भेजा

मैहर में मंगलवार रात NH 30 पर सड़क हादसे में पिकअप वाहन के दो चालक गंभीर रूप से घायल हो गए। अमदरा थाना क्षेत्र में जबलपुर से लखनऊ जा रही टमाटर लदी पिकअप ने आगे चल रहे वाहन को पीछे से टक्कर मार दी थी। घायलों की पहचान मोहम्मद आमिर (18) और मोहम्मद यशील (25) के रूप में हुई है। दोनों जबलपुर से पिकअप (UP 32 RN 0562) में टमाटर लेकर लखनऊ जा रहे थे। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों चालक वाहन के मलबे में बुरी तरह फंस गए। जेसीबी की मदद से दोनों को सुरक्षित बाहर निकाला हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचित किया। 112 डायल टीम और प्रधान आरक्षक रवेंद्र सिंह तत्काल पहुंचे। उन्होंने देखा कि दोनों चालक वाहन के मलबे में फंसे हुए थे, जिसके बाद उन्हें निकालने का प्रयास शुरू किया गया। शुरुआती प्रयासों से सफलता न मिलने पर क्रेन और जेसीबी मशीन बुलाई गई। घंटों चले रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद, मलबे को हटाकर दोनों चालकों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। घायल चालकों को तत्काल एम्बुलेंस से मैहर सिविल अस्पताल पहुंचाया गया। अमदरा पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर अज्ञात वाहन की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहन को कब्जे में ले लिया है और चालकों के परिजनों से संपर्क किया जा रहा है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *