छिंदवाड़ा: विद्युत वितरण कंपनी, शहर संभाग छिंदवाड़ा आज बुधवार को बिजली आपूर्ति बाधित रहने की घोषणा की है। कंपनी के कार्यपालन अभियंता के अनुसार यह अवरोध 33/11 के.व्ही. एल.टी. लाइन एवं विद्युत उपकरणों के रखरखाव कार्य के चलते किया जा रहा है। रखरखाव कार्य के चलते 11 के.व्ही. सोनपुर रोड टाउन-3 फीडर (फीडर कोड 7085) के अंतर्गत आने वाले सभी क्षेत्रों की बिजली आपूर्ति सुबह 9 बजे से दोपहर 2 बजे तक बंद रहेगी। इस फीडर के अंतर्गत आने वाले प्रमुख क्षेत्र चांद नाका, खिरकापुरा, पावर हाउस, राम मंदिर, रॉयल चौक, श्रेयांस टॉकीज, शांतिनाथ भवन, सहेली रेस्टोरेंट, पुराना बैलबाजार, अली नगर, मालवीय नगर, रिजर्व पुलिस लाइन, सतीजा वैष्णव कॉम्प्लेक्स, बड़ा तालाब बोरिंग, तिलक मार्केट, होटल साकेत व एम.एस. टॉवर शामिल हैं। यह फीडर कुल 27 ट्रांसफॉर्मर और 7.5 किलोमीटर लंबाई का है। थुनिया फीडर भी रहेगा प्रभावित इसी तरह थुनिया फीडर (फीडर कोड 7082) के अंतर्गत आने वाले क्षेत्रों में भी सुबह 8 बजे से दोपहर 1 बजे तक बिजली सप्लाई बंद रहेगी। इस फीडर से जुड़े प्रमुख क्षेत्र थुनिया भाण्ड, हवाई पट्टी, आशीर्वाद ढाबा, एनी कॉलेज, खैरवाड़ा और लिंगा वितरण केंद्र रहेंगे प्रभावित। कंपनी के अनुसार यह कार्य विद्युत लाइनों और उपकरणों की सुरक्षा व सुचारू आपूर्ति के लिए आवश्यक है। कार्य की प्रकृति को देखते हुए समयावधि में आवश्यकतानुसार बढ़ोतरी या कमी भी की जा सकती है। शिकायत के लिए टोल फ्री नंबर बिजली संबंधी किसी भी शिकायत या जानकारी के लिए उपभोक्ता टोल फ्री नंबर 1912 पर संपर्क कर सकते हैं।


