लुधियाना में शादी से मुकरा दूल्हा:2020 में नाबालिग से बनाए थे अवैध संबंध,पुलिस ने दर्ज की रेप की FIR

पंजाब के लुधियाना में एक शादी समारोह में दूल्हा नहीं पहुंचने से हंगामा हो गया। दूल्हा शादी से मुकर गया। लड़की के हाथों में मेहंदी लगी रह गई। शादी की सभी तैयारियां धरी रह गई। लड़की पक्ष ने आरोपी दूल्हे और उसके परिजनों के खिलाफ पुलिस को शिकायत दी। थाना लाडोवाल की पुलिस ने इस मामले में गांव आलीवाल के दो लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। 2020 में आरोपी ने बनाए थे अवैध संबंध पीड़ित लड़की अर्षदीप कौर ने पुलिस को बताया कि 2020 में आरोपी हरप्रीत सिंह उर्फ बोबी ने हंबड़ा मछली मंडी के सामने बे-आबाद खाली प्लाट में अवैध रूप से शारीरिक संबंध बनाए थे। जिसके बाद काफी देर तक शादी की बात उससे चली लेकिन आरोपी ने बाद में शादी करने से मना कर दिया। काफी देर बातचीत के बाद आरोपी शादी करने के लिए मान गया। हरप्रीत के साथ 7 अक्तूबर की शादी पक्की की थी। शादी वाले दिन हरप्रीत बारात लेकर नहीं पहुंचा। उसे काफी फोन आदि भी किए लेकिन जब उसके बारे में कुछ पता नहीं चला जिस कारण पुलिस को सूचित किया। थाना लाडोवाल की पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हरप्रीत सिंह और जसपाल सिंह के खिलाफ धारा 376(1), 120B और 4 POCSO एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापामारी जारी है। थाना लाडोवाल की एसएचओ गुरशिंदर कौर मुताबिक आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापामारी की जा रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *