भास्कर अपडेट्स:वैष्णो देवी यात्रा फिर से शुरू, खराब मौसम के कारण तीन दिनों से बंद थी

मुंबई पुलिस ने एक अंतरराज्यीय गिरोह के चार सदस्यों को गिरफ्तार किया है, जो एक ई-कॉमर्स कंपनी से पार्सल के स्टिकर बदलकर ₹34 लाख से ज्यादा की ठगी करने में शामिल थे। पुलिस ने बताया कि आरोपी व्यक्ति ई-कॉमर्स कंपनी की वेबसाइट से एक बार में एक महंगा और दो सस्ते इलेक्ट्रॉनिक सामान ऑर्डर करते थे। फिर दिए गए पते पर ऑर्डर डिलीवरी लेने के बजाय, वे डिलीवरी बॉय के साथ साजिश करके बीच रास्ते में ही सामान ले लेते थे। इसके बाद, वे पार्सल से स्टिकर (प्रोडक्ट डिटेल जैसे कीमत वगैरह) हटा देते थे। फिर महंगे सामान पर सस्ते सामान के स्टिकर और सस्ते सामानों पर महंगे सामान के स्टिकर चिपका देते थे। आज की अन्य बड़ी खबरें… वैष्णो देवी यात्रा फिर से शुरू, खराब मौसम के कारण तीन दिनों से बंद थी जम्मू-कश्मीर के कटरा में वैष्णो देवी यात्रा बुधवार से एक बार फिर शुरू हो गई है। खराब मौसम के कारण 5 अक्टूबर से 7 अक्टूबर तक यात्रा रोक दी गई थी। तीन दिन के बाद यात्रा शुरू होने से श्रद्धालु खुश हैं। सुबह से ही दर्शन पर जाने के वाले भक्तों की कतार लगी है। ओडिशा के बेहरामपुर में भाजपा नेता पिताबास पांडा को गोली मारी, हत्या के विरोध में वकील आज हड़ताल पर ओडिशा के गंजम जिले के बरहामपुर में बदमाशों ने भाजपा नेता पीताबाश पांडा की गोली मारकर हत्या कर दी।पुलिस के मुताबिक भाजपा नेता को सोमवार रात करीब 10 बजे गोली मारी गई। एसपी सरवाना विवेक एम ने बताया कि मामले की जांच के लिए तीन टीमें गठित की गई हैं। एडवोकेट रहे पीताबाश पांडा का पोस्टमार्टम के बाद मंगलवार सुबह अंतिम संस्कार कर दिया गया। इधर, स्टेट बार काउंसिल ने बुधवार को राज्य भर में हड़ताल का ऐलान किया है। ओलिंपिक मेडल विजेता पहलवान अमन सहरावत एक साल के लिए निलंबित पेरिस ओलिंपिक के कांस्य पदक विजेता अमन सहरावत को भारतीय कुश्ती महासंघ (WFI) ने सीनियर विश्व कुश्ती चैंपियनशिप में निर्धारित वजन तक पहुंचने में विफल रहने के कारण कुश्ती से जुड़ी सभी गतिविधियों से एक साल के लिए निलंबित कर दिया है। 22 साल के अमन पदक दावेदारों में से एक थे, जिन्हें पुरुषों की 57kg फ्रीस्टाइल कैटेगरी में फाइट करनी थी, लेकिन वजन 1.7kg ज्यादा होने के कारण उन्हें अयोग्य घोषित कर दिया गया। यह टूर्नामेंट 13 सितंबर से 21 सितंबर तक क्रोएशिया में हुआ था। भारत की ओर से केवल एक ही खिलाड़ी, अंतिम पंघाल ने महिलाओं की 53 किलोग्राम कैटेगरी में कांस्य पदक जीता।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *