श्रीगंगानगर में ट्रक-कार में भिड़ंत, 3 की मौत:सूरतगढ़-अनूपगढ़ स्टेट हाईवे पर हुआ हादसा, 2 युवक गंभीर घायल

श्री गंगानगर जिले के जैतसर में मंगलवार देर रात को एक ट्रक और गाड़ी में जबरदस्त भिंड़त हो गई। हादसे में तीन जनों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को एम्बुलेंस से श्रीगंगानगर के जिला हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। हादसा जैतसर में सूरतगढ़-अनूपगढ़ स्टेट हाईवे 94 पर गांव 5 जीबी पुलिया के पास हुआ। हादसे में कार का अगला हिस्सा पूरी तरह से चकनाचूर हो गया। घायल व मृतकों के शव गाड़ी में से काटकर निकाले गए। घटना के बाद जैतसर थाना पुलिस मौके पर पहुंची हुई है। मृतकों की पहचान सुरेंद्र (24), नरेश (18), कालूराम (18) के रूप में हुई है। तीनों मृतक 2PGMB, अनूपगढ़ के रहने वाले हैं। वहीं सुरेंद्र सिंह (18) और जगदीश कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए जिन्हें एंबुलेंस के माध्यम से श्रीगंगानगर जिला हॉस्पिटल में रेफर किया गया है। बताया जा रहा है कि देर रात करीब 3 बजे लोडेड ट्रक अनूपगढ़ से सूरतगढ़ की तरफ जा रहा था। इस दौरान पीछे आ रही अर्टिगा गाड़ी ने पीछे से ट्रक को टक्कर मारी और ट्रक में घुस गई। इनपुट: डीडी पारीक, जैतसर

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *