शहर की बिजली व्यवस्था का कार्य संभाल रही निजी बिजली कंपनी KEDL की ओर से विद्युत लाइनों के रखरखाव का कार्य जारी है इसी के चलते आज शहर के अलग-अलग इलाकों में मेंटेनेंस के चलते तीन से चार घंटे की बिजली की कटौती की जाएगी। इन इलाकों में की जाएगी बिजली कटौती सुबह 10:30 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक: महावीर नगर द्वितीय इलाकों की 3:30 घंटे बिजली कटौती की जाएगी। सुबह 11:30 बजे से दोपहर 2:30 बजे तक: सुखधाम कॉलोनी, पार्श्वनाथ विस्तार, पार्श्वनाथ कॉलोनी, आस्था नगर, प्रताप नगर इलाकों की 3 घंटे बिजली कटौती की जाएगी। सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक: स्वर्ण विहार 1,2,3, आदिनाथ पाम, पार्श्वनाथ बिल्डोम, कृष्णा पैराडाइज, पार्श्वनाथ प्लेसेंट और निकटवर्ती क्षेत्र, चंचल विहार और निकटवर्ती क्षेत्र, वक्फ नगर, अधरशिला , संजय नगर सेक्टर 1 और 2, उदिया बस्ती, अमन कॉलोनी, विज्ञान नगर सेक्टर 6, 7 और 8, टैगोर नगर, चाणक्यपुरी योजना और रानी लक्ष्मी बाई योजना इलाकों की 4 घंटे बिजली कटौती की जाएगी। सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक: शिवपुरा इलाकों की 4 घंटे बिजली कटौती की जाएगी। सुबह 8 बजे से दोपहर 12 बजे तक: शिव सागर 1,2, आरके सिटी, गोपाल विहार, शिवाजी नगर, वैशाली नगर, शिवाजी नगर स्पेशल, विनायक रेजीडेंसी, चंदन नगर, कृष्णा विहार इलाकों की 4 घंटे बिजली कटौती की जाएगी। सुबह 9:30 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक: मोती नगर और मोती नगर विस्तार इलाकों की 4 घंटे बिजली कटौती की जाएगी।


