2 घंटे थाने बैठी रहीं डिप्टी कलेक्टर मंसूरी की पत्नी:15 दिन बाद बयान का दिखावा देख बोलीं- मप्र में नहीं मिल रहा न्याय

उज्जैन एसडीएम रह चुके हैं पीड़िता के पति मोहम्मद सिराज मंसूरी उज्जैन के पूर्व एसडीएम मोहम्मद सिराज मंसूरी की पत्नी तबस्सुम बानो अपने पति के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने 2 घंटे तक माधव नगर थाने में बैठी रहीं। यहां सादे कागज पर बयान की औपचारिकता देख पीड़ित भड़क गईं। बोली- बड़े अफसर की बीवी होने के कारण मप्र में मुझ अबला को न्याय नहीं मिल रहा। 15 दिन बाद भी पुलिस ने मेरे पति के खिलाफ एफआईआर दर्ज नहीं की। ज्ञात रहे तबस्सुम बानो ने 15 दिन पहले 23 सितंबर को एसपी को आवेदन देकर पति मोहम्मद सिराज मंसूरी जो एक साल पहले उज्जैन में एसडीएम रह चुके हैं, के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने की मांग की थी। तबस्सुम ने आरोप लगाया था कि पति प्रशासन में बड़े ओहदे का रुबाब झाड़ते हुए मुझे प्रताड़ित करते है। घर से निकाल देने के कारण मैं पिछले 2 साल से परेशान हो रही हूं। अपने मायके यूपी में रहने गई तो प​ति मेरे भाइयों को धमका रहे है। उन्होंने इंदौर में अपने साथ एक आदिवासी लड़की को रख रखा है। उस लड़की के नाम से मेरे ऊपर धर्म परिवर्तन का झूठा केस लगवा दिया। वहीं मेरे नाबालिग बेटे से भी झूठा केस लगवा दिया। अफसर पति की झूठी शिकायतों पर इंदौर पुलिस ने मेरे खिलाफ तत्काल रिपोर्ट दर्ज कर ली, लेकिन उससे पहले मेरे द्वारा की गई शिकायत पर कोई एक्शन नहीं लिया। उज्जैन पुलिस ने भी 15 दिन बाद भी अब तक कोई कार्रवाई नहीं की। मप्र में न्याय नहीं मिला तो योगीजी को सुनाऊंगी पीड़ा तबस्सुम ने बताया कि मुझे मप्र में न्याय नहीं मिलेगा तो यूपी के सीएम योगीजी को अपनी पीड़ा सुनाऊंगी। मैं यूपी की बेटी हूं। वहां योगी सरकार से कार्रवाई कराऊंगी। डिप्टी कलेक्टर पर पत्नी ने ये लगाए आरोप पति के कई महिलाओं से अनैतिक संबंध है। मौज मस्ती करने वे बगैर अनुमति के ही दुबई और थाईलैंड जाते है। एक बार मुझे भी दुबई ले गए। वहां होटल में मेरे साथ मारपीट की। अब मुझे और मेरे भाइयों की हत्या करवा देने की धमकी दे रहे है। पीड़िता ने आरोप लगाए हैं कि पति ने प्रशासनिक पद का दुरुपयोग करते हुए जमकर भ्रष्टाचार करते हुए अपार संपत्ति कमाई है। इन पैसों से अपने रिश्तेदारों के नाम छिंदवाड़ा, इंदौर, जबलपुर में प्लॉट-मकान और लग्जरी वाहन खरीदे। इधर, मामले में मंसूरी से चर्चा करने के लिए उनके 9584534992 नंबर पर संपर्क करने का प्रयास किया, लेकिन उन्होंने रिसीव नहीं किया। ज्ञात रहे एक साल पहले उज्जैन में एसडीएम रहते मंसूरी पर लोकायुक्त की कार्रवाई हो चुकी है। दूसरे पक्ष को बुलवाकर बयान लेंगे म​हिला का आवेदन आया था। आज बयान भी दर्ज कर लिए है। अब दूसरे पक्ष को बुलाकर उनके बयान भी लेंगे। दोनों पक्षों से बात करने के बाद जो भी उचित होगा, कार्रवाई करेंगे।
राकेश भारती, थाना प्रभारी माधव नगर उज्जैन

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *