जुंबा सेशन में मॉडल्स ने की म्यूजिक बीट्स पर एक्सरसाइज:इंडिया ग्लैम पैजेंट में ब्यूटी विद ब्रेन मॉडल बनेगी क्राउन की हकदार, फिनाले की चल रही तैयारी

अनंता मिस एंड मिसेज इंडिया ग्लैम सीजन 6 के लिए तैयारियों का दौर जोरों पर है। वैशाली नगर स्थित इंडिया ग्लैम एकेडमी में प्री-इवेंट ग्रूमिंग सेशन्स में मॉडल्स को खासतौर पर तैयार किया जा रहा है। इस नेशनल ब्यूटी पेजेंट के तहत 80 चयनित मॉडल्स को फैशन कोरियोग्राफर राहुल शर्मा की देखरेख में कैटवॉक, बॉडी बैलेंसिंग, कैमरा पोजिंग और सेल्फ-एक्सप्रेशन की प्रैक्टिस करवाई जा रही है। प्री ग्रूमिंग वर्कशॉप के दौरान विनिंग वेगा की डायरेक्टर डॉ. शमिता शर्मा और अवनि शर्मा ने मॉडल्स को योगा, हेल्थ, फिटनेस और न्यूट्रीशन के टिप्स दिए। विनिंग वेगा के जुंबा सेशन में मॉडल्स ने म्यूजिक बीट्स पर एक्सरसाइज कर फिटनेस को बढ़ावा दिया। प्रैक्टिस सेशन में मिस इंडिया ग्लैम 2024 सौम्या गुप्ता, मिस इंडिया ग्लैम इंटरनेशनल ख्वाईश सैनी, फर्स्ट रनर-अप ऐश्वर्या साद, सेकेंड रनर-अप पायल दरियानी, अंकिता राठौड़ और सौम्या शर्मा ने मॉडल्स को कैटवॉक और प्रतियोगिता के लिए जरूरी टिप्स दिए। सौम्या गुप्ता ने सेशन के दौरान कहा कि मॉडलिंग में आत्मविश्वास ही सफलता की कुंजी है। आत्मविश्वास ही जीवन को नई ऊंचाइयों पर ले जाता है। वहीं, कोरियोग्राफर राहुल शर्मा ने कहा कि ब्यूटी पेजेंट में सफलता के लिए ‘ब्यूटी विद ब्रेन’ होना बेहद जरूरी है। ज्यूरी के सवालों के सही और तेज जवाब देने वाले मॉडल्स ही फिनाले में क्राउन जीतने के करीब पहुंचते हैं। फाउंडर डायरेक्टर पवन टांक ने बताया कि इस प्रतिष्ठित ब्यूटी पेजेंट का ग्रैंड फिनाले 27 से 30 दिसंबर 2024 को अनंता रिसोर्ट जयपुर में आयोजित किया जाएगा। इसमें ग्रूमिंग वर्कशॉप, फोटो शूट्स, और टैलेंट राउंड जैसी कई गतिविधियां होंगी। विजेताओं को कार, स्कूटी, कैश प्राइज, क्राउन, ट्रॉफी और अन्य पुरस्कारों से सम्मानित किया जाएगा। अभी भी इस ब्यूटी पेजेंट में शामिल होने के लिए वाइल्ड कार्ड एंट्री का मौका उपलब्ध है। इच्छुक प्रतिभागी इंडिया ग्लैम डॉट ओआरजी पर संपर्क कर सकते हैं। इस कार्यक्रम का उद्देश्य न केवल मॉडल्स को सशक्त बनाना है, बल्कि उनके आत्मविश्वास और कौशल को निखार कर उन्हें सफलता की राह पर अग्रसर करना है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *