न्यू ईयर सेलिब्रेट करने 25 हजार लोग पहुंचे चंदेरी:म्यूजियम के 3100, बादल महल के 1200 टिकट बिके

जिले के पर्यटन स्थल चंदेरी जहां पर न्यू ईयर सेलिब्रेट करने के लिए अशोकनगर सहित आसपास के प्रदेश के लोग आए। बुधवार को नए साल के दिन सुबह से ही पर्यटकों का आना शुरू हुआ, दोपहर के बाद से सभी स्थानों पर सबसे अधिक धूमधाम रही जो रात के समय तक चलती रही। मुख्य रूप से कला कोठी, बादल महल, कौशिक महल, म्यूजियम पर सबसे अधिक लोग पहुंचे। इसी के साथ जागेश्वरी माता मंदिर पर भी सुबह से लेकर शाम के समय तक श्रद्धालु पहुंचे। बादल महल में घूमने आए 1200 लोगों ने टिकट खरीदे, जबकि म्यूजियम में 3100 टिकट बिके हैं। इसके अलावा अन्य जगहों पर दिनभर लोगों का आना-जाना लगा रहा। देर शाम तक चंदेरी की गलियों में पर्यटकों की धूम रही, जिसके कारण से चहल-पहल बनी रही। इसी के साथ किला कोठी पर भी लोगों की खासी भीड़ देखी गई। बता दें, स्त्री 2 फिल्म रिलीज होने के बाद चंदेरी में घूमने वाले लोगों की संख्या बढ़ रही है। जिसमें मुख्य रूप से उन जगहों पर सबसे अधिक लोग जाते हैं, जहां पर फिल्म की शूटिंग हुई है। इसी के साथ और भी छोटी बड़ी जगह हैं जहां पर लोग नए साल को सेलिब्रेट करने के लिए पहुंचे। जगह-जगह सेल्फी लेते नजर आए। ट्रैफिक जाम की स्थिति अधिक भीड़ होने के कारण प्रशासन भी अलर्ट रहा जगह-जगह पुलिस जवान तैनात रहे। पुलिस अधिकारी लगातार घूम-घूम कर निगरानी बनाए रहे। हालांकि इस दौरान चंदेरी की कई तंग गलियों में ट्रैफिक जाम की स्थिति निर्मित हुई, जिसमें मुख्य रूप से मुख्य बाजार की गली व कटी घाटी की ओर जाने वाले रास्ते पर सबसे अधिक व्यवस्था बिगड़ी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *