साल के पहले दिन बड़ी संख्या में सांची पहुंचे लोग:गेट पर रही जाम की स्थिति; भीमबेटिका और किले में भी रही भीड़

2025 आगाज हो चुका है साल के पहले दिन को यादगार बनाने लोग परिवार सहित धार्मिक और पर्यटन स्थल पहुंचे हैं, विश्व धरोहर सांची स्तूप पर भी बड़ी संख्या में लोगों ने नए साल को इंजॉय किया। यहां पहुंचे लोगों ने जमकर मौज मस्ती कर सेल्फी ली। दोपहर 3 बजे तक 5000 से अधिक पर्यटक स्तूप पहुंच चुके थे टिकट घर के बाहर पर्यटकों की लाइन लगी थी। भीड़ बढ़ने से गेट पर जाम की स्थिति भी बनी रही। कड़ाके की ठंड के बाद भी लोगों का उत्साह देखते बन रहा था। नर्मदापुरम से अपने ग्रुप के साथ पहुंची पूजा प्रजापति ने बताया नए साल के मौके पर पहली बार सांची स्तूप पहुंचकर इंजॉय कर मौज मस्ती की और नए साल को यादगार बनाया। भीमबेटिका और किले पर भी रही भीड़ सांची स्तूप, भीम बेटिका, भोजपुर शिव मंदिर, दरगाह और किले पर पर्यटकों की भारी भीड़ उमड़ी। लोगों ने यहां टिफिन पार्टी की, साथ ही सेल्फी भी ली। विदिशा, रायसेन, भोपाल और इंदौर समेत देशभर से आए पर्यटकों ने यहां दिन बिताया। तस्वीरों में देखिए सांची स्तूप और भीमबेटिका पर नए साल के पहले रही भीड़-

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *