डीजीपी ने सिविल अस्पताल का किया औचक निरीक्षण:घरेलू हिंसा पीड़ितों की होगी काउंसलिंग, दो महिलाएं होंगी तैनात

पंजाब पुलिस की डीजीपी गुरप्रीत देव और जालंधर पुलिस कमिश्नर धनप्रीत कौर ने आज जालंधर के सिविल अस्पताल का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान डीजीपी गुरप्रीत देव ने बताया कि पुलिस द्वारा स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से अस्पताल में एक नई पहल शुरू की जा रही है। इस पहल के तहत अस्पताल में दो महिलाओं को तैनात किया जाएगा। ये महिलाएं इमरजेंसी वार्ड में आने वाले घरेलू हिंसा के मामलों में पीड़ितों को परामर्श देंगी। डीजीपी ने कहा कि आमतौर पर डॉक्टर ऐसे मामलों में उपचार के बाद पीड़ितों को घर भेज देते हैं, लेकिन कई बार मारपीट सहित ऐसे अन्य मामलों में पीड़ितों को दोबारा उसी घर में लौटना पड़ता है। डीजीपी ने बताया कि काउंसलिंग के माध्यम से महिला और उसके पति से बातचीत की जाएगी, ताकि वे दोबारा घर में खुशहाल जीवन व्यतीत कर सकें। उन्होंने यह भी बताया कि ये दोनों काउंसलर सुबह से शाम तक तैनात रहेंगी और जहरीली वस्तु खाने सहित अन्य मामलों की भी गहनता से जांच करेंगी। इन मामलों में बच्चों के पालन-पोषण के लिए गैर-सरकारी संगठनों (एनजीओ) की सहायता भी ली जाएगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *