अमृतसर में 2 लुटेरों का एनकाउंटर:आरोपियों ने पुलिस पर की फायरिंग, जवाबी एक्शन में 1 घायल; पास से ग्लॉक पिस्टल मिली; गैंगस्टर से जुड़ा लिंक

पंजाब पुलिस ने अमृतसर में 72 घंटों के भीतर तीसरा एनकाउंटर किया। कमिश्नर गुरप्रीत सिंह ने बताया कि मुठभेड़ में 2 हथियारबंद लुटेरों को गिरफ्तार किया गया। कार्रवाई के दौरान आरोपियों ने पुलिस पर फायरिंग की, जिसके जवाब में जब पुलिस ने गोली चलाई तो एक आरोपी घायल हो गया। उसे इलाज के लिए तुरंत अस्पताल भेजा गया। जानकारी के अनुसार, 14 नवंबर को मकबूलपुरा क्षेत्र में एक महिला को बंदूक के बल पर लूटा गया था। मामले में एक्शन लेते हुए पुलिस ने आज गिरफ्तार आरोपियों की निशानदेही पर बंदूक जब्त करने गई, जहां आरोपी ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में लुटेरा घायल हो गया। इससे पहले पुलिस ने हैरी पर टारगेट किलिंग की साजिश रचने का आरोप था। गुरुवार सुबह छेहरटा हत्या कांड में बड़ी सफलता पाते हुए वारदात के मुख्य शूटर समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं, बुधवार रात अमृतसर लिंक रोड पर कुख्यात बदमाश हरजिंदर सिंह उर्फ हैरी को मार गिराया। सिलसिलेवार रूप से जानें एनकाउंटर के बारे में… गैंगस्टर गुरदेव के जुड़ा लिंक जांच में पता चला कि आरोपी पर पहले भी तरन तारन और लोपोके क्षेत्रों में कई अपराधों में शामिल रहे हैं, जिनमें गोलियों की फायरिंग और लूट के मामले शामिल हैं। इसके अलावा, दोनों का विदेशी गैंगस्टर गुरदेव जैसल के साथ संबंध है और वह उसके निर्देशों पर अपराध कर रहे थे। कुख्यात बदमाश हैरी का भी एनकाउंटर इससे पहले पुलिस ने बुधवार रात को मुठभेड़ में कुख्यात बदमाश हरजिंदर सिंह उर्फ हैरी को मार गिराया। ASI बलजिंदर सिंह को सूचना मिली थी कि हाल ही में जेल से छूटा हैरी टारगेट किलिंग की साजिश रच रहा है और उसके पास अवैध हथियार हैं। अमृतसर लिंक रोड पर नाका लगाने के दौरान हैरी और उसके साथी ने पुलिस पर फायरिंग कर दी, जिसके बाद जवाबी कार्रवाई में हैरी घायल हुआ और अस्पताल में उसकी मौत हो गई। उसका साथी सन्नी फरार है। मौके से हथियार और बाइक बरामद कर पुलिस गैंग के नेटवर्क की जांच कर रही है। छेहरटा हत्या कांड में मिली थी बड़ी सफलता वहीं, गुरुवार सुबह भी अमृतसर पुलिस कमिश्नरेट ने छेहरटा हत्या कांड में बड़ी सफलता प्राप्त की है। वारदात के मुख्य शूटर समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। यह घटना 18 नवंबर 2025 की सुबह हुई थी, जब वरिंदर सिंह अपने बच्चों को स्कूल छोड़कर वापस लौट रहे थे। गुरुद्वारा छेहरटा साहिब के पास दो मोटरसाइकिल सवार अपराधियों ने उन पर गोली चला दी। गंभीर रूप से घायल वरिंदर सिंह की बाद में वेरका बाइपास स्थित एस्कॉर्ट फोर्टिस अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। मामले में थाना छेहरटा में एफआईआर नंबर 233 दर्ज की गई थी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *