कपूरथला में खेत में युवक का शव मिला:पास में पड़ी थी बाइक; सिर पर चोट के निशान, हत्या की आशंका

कपूरथला जिले के ढिलवां कस्बे के पास गांव मियानी बाकरपुर के खेतों में शुक्रवार सुबह एक युवक का लहूलुहान शव मिला। मृतक की बाइक भी घटनास्थल के पास खेतों में पड़ी मिली है। सूचना मिलने पर डीएसपी भुलत्थ करनैल सिंह और थाना ढिलवां पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल के शवगृह में रखवाया। मृतक की पहचान मियानी बाकरपुर निवासी हरविंदर सिंह (35) उर्फ लालू के रूप में हुई है। शव पर कई गहरे घाव थे, खासकर सिर पर। पुलिस ने इसे हत्या का मामला मानते हुए जांच शुरू कर दी है। घटना से जुड़ी दो तस्वीरें…. गुरुवार शाम को घर से निकला था युवक डीएसपी करनैल सिंह ने बताया कि हरविंदर सिंह गुरुवार शाम अपनी बाइक पर घर से निकला था, लेकिन रात भर वापस नहीं लौटा। शुक्रवार सुबह उसका शव गांव के ही खेतों में मिला। डीएसपी करनैल सिंह ने पुष्टि की कि हत्या की आशंका को देखते हुए डॉग स्क्वायड की टीम भी जांच में जुटी है। पुलिस गंभीरता से मामले की छानबीन कर रही है। परिजनों के बयान के आधार पर अज्ञात आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी (FIR) दर्ज की जा रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *