किसानों ने किया मानसा डीसी दफ्तर का घेराव:मंडियों में धान खरीद बंद होने से नाराज, बोले- प्रशासन गुमराह कर रहा

पंजाब के मानसा में धान खरीद में आ रही समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर किसानों ने डिप्टी कमिश्नर कार्यालय का घेराव किया। किसानों का आरोप है कि जिले की मंडियों में धान की खरीद बंद कर दी गई है, जिससे उन्हें भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। डिप्टी कमिश्नर कार्यालय के बाहर भारतीय किसान यूनियन (उग्राहां) के बैनर तले यह धरना प्रदर्शन किया गया। किसान नेत राम सिंह, जगसीर सिंह और बोला सिंह ने बताया कि जिले की सभी मंडियों में धान की खरीद रोक दी गई है। उन्होंने कहा कि, किसान अपना धान लेकर मंडियों में बैठे हैं, लेकिन खरीद न होने के कारण उन्हें आर्थिक नुकसान हो रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रशासन इस ओर कोई ध्यान नहीं दे रहा है। अनिश्चितकालीन संघर्ष करने की चेतावनी किसान नेताओं ने याद दिलाया कि कुछ दिन पहले भी किसानों ने मानसा के डिप्टी कमिश्नर के आवास का घेराव किया था। उस समय अधिकारियों ने कुछ दिनों में खरीद शुरू करवाने का आश्वासन दिया था। हालांकि, एक सप्ताह बीत जाने के बाद भी मंडियों में खरीद शुरू नहीं हुई है। किसानों का कहना है कि अधिकारी उन्हें गुमराह कर रहे हैं कि मंडियों में खरीद चल रही है, जबकि हकीकत यह है कि कोई खरीद नहीं हो रही है। इसका फायदा उठाकर निजी विक्रेता किसानों का धान कम दाम पर खरीदकर उनका शोषण कर रहे हैं। किसान नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही मंडियों में धान की खरीद शुरू नहीं की गई, तो वे आने वाले दिनों में डिप्टी कमिश्नर कार्यालय के बाहर अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन करने को मजबूर होंगे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *