रोपड़ में आटो चालक की पत्नी का पर्स छीना:महिला सवारी ने की वारदात, बुजुर्ग पति की सहायता के लिए साथ रहती पीडि़त

पंजाब के रोपड़ (रूपनगर) जिले में थाना सदर के पास रूपनगर-नांगल हाईवे पर एक ऑटो चालक की पत्नी का पर्स लेकर एक महिला सवारी फरार हो गई। घटना शिव मंदिर के नजदीक हुई। चोरी हुए पर्स में करीब 10 हजार रुपए नकद और कुछ महत्वपूर्ण दस्तावेज थे। आदर्श नगर, रूपनगर की निवासी परमजीत कौर ने बताया कि उसके पति ऑटो चालक भगत सिंह को सुनने में परेशानी होती है। इसके कारण वह परिवार के पालन-पोषण में उनकी मदद करती हैं। परमजीत कौर के अनुसार, आज रूपनगर बाजार से एक महिला सवारी थाना सदर के नजदीक जाने के लिए ऑटो में बैठी थी। उन्होंने महिला को थाना सदर के पास सदाव्रत को जाने वाली गली के पास उतारा। वह उतरने के दौरान उनका पर्स लेकर भाग गई। पर्स चोरी होने का पता चलते ही परमजीत कौर ने महिला का पीछा करने की कोशिश की, लेकिन वह उनके हाथ नहीं आई। उनके शोर मचाने पर आसपास के लोग भी इकट्ठा हो गए और उन्होंने गलियों में चोर महिला की तलाश शुरू कर दी। लोगों ने घरों में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *