इलाहाबाद हाईकोर्ट के 16 अधिकारियों का प्रमोशन:हाईकोर्ट प्रशासन ने उच्च न्यायालय सेवा संवर्ग के 13 एवं निजी सचिव संवर्ग के तीन अधिकारियों को पदोन्नत किया

इलाहाबाद हाईकोर्ट प्रशासन ने उच्च न्यायालय सेवा संवर्ग के 13 एवं निजी सचिव संवर्ग के तीन अधिकारियों को पदोन्नत किया है। महानिबंधक राजीव भारती की अधिसूचना के अनुसार इलाहाबाद उच्च न्यायालय सेवा संवर्ग के फ़ारूक़ अहमद सिद्दीकी को संयुक्त निबंधक से निबंधक, जगदीश प्रसाद मौर्य, राजकुमार एवं प्रदीप कुमार कौशल को संयुक्त निबंधक, राम नरेश मौर्य एवं अरविंद कुमार कुशवाहा को उपनिबंधक, अनुपम सिंह यादव एवं छवि मालवीय को सहायक निबंधक, श्याम शेखर गोगी, अरविंद कुमार, हिमांशु आनंद, मनोज कुमार शर्मा एवं गजेंद्र सिंह को अनुभाग अधिकारी के पद पर पदोन्नत किया गया है।
इसी क्रम में निजी सचिव संवर्ग में अभिषेक रंजन श्रीवास्तव को उप निबंधक सह निजी सचिव ग्रेड तीन, ईशान जायसवाल एवं राजेश कुमार मौर्य को सहायक निबंधक सह निजी सचिव ग्रेड दो पर प्रोन्नत किया गया है। उच्च न्यायालय कर्मचारी अधिकारी संघ के महासचिव निखिल कुमार सिंह, वरिष्ठ उपाध्यक्ष विजयानंद द्विवेदी, कनिष्ठ उपाध्यक्ष आशीष प्रताप सिंह, संयुक्त सचिव बृजेश यादव, सहायक सचिव अंकुर, कोषाध्यक्ष प्रकर्ष मालवीय एवं खेल सचिव जुनैद अहमद, कार्यकारिणी सदस्य आदिल शमीम, अभिलाषा कटियार, नवनीत सिंह, अखलेश कुमार, उर्मिला सिंह, ख़ुशबू केवलानी कंदरु, राजकुमार मिश्र, चंद्र भूषण भारतीय, शिवम गुप्ता, कुणाल राज, धनीराम वर्मा, सुशील डिमरी एवं विक्रम सिंह ने प्रोन्नत अधिकारियों को बधाई दी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *