नव वर्ष 2025 के पहले दिन मथुरा में भीड़ का सैलाब उमड़ पड़ा। रात 12 बजे से ही संत प्रेमानंद महाराज के दर्शनों के लिए भीड़ उमड़ पड़ी। तो ब्रह्म मुहूर्त में भीड़ का सैलाब बांके बिहारी मंदिर पहुंच गया। यहां दिन जैसे ही चढ़ा स्थिति यह हो गई कि अर्थी निकालने के लिए शव यात्रा में चल रहे लोगों को संघर्ष करना पड़ा। नव वर्ष के पहले दिन की शाम होते होते नेशनल हाईवे पर वाहनों की कतार नजर आने लगी। 10 तस्वीरों में देखिए कैसा रहा वर्ष का पहला दिन। होटल,क्लब में मनाया नव वर्ष नव वर्ष की शुरुआत मथुरा के कुछ लोगों ने होटल,क्लब में पार्टी के साथ की। जमकर नाच गाना हुआ और फिर रात के 12 बजते ही एक दूसरे को नव वर्ष की शुभकामना दी गई। संत प्रेमानंद महाराज की झलक पाने को उमड़े श्रद्धालु नव वर्ष के पहले दिन आध्यात्मिक धर्म गुरु संत प्रेमानंद महाराज के दर्शनों के लिए सैलाब उमड़ पड़ा। डेढ़ किलोमीटर के रास्ते पर स्थिति यह हो गई कि पैर रखने की जगह नहीं बची।जिसको जहां जगह मिली वह वहीं खड़ा हो गया। रैलिंग पर चढ़े लोग रात 2 बजकर 20 मिनट पर जैस ही संत प्रेमानंद महाराज अपने निवास श्री कृष्ण शरणम् से निकले उनकी एक झलक देखने को भक्तों का तांता लग गया। कई युवा तो ऐसे थे रास्ते में बने मकानों पर लगी रैलिंग पर ही चढ़ गए। पुलिस को करनी पड़ी मशक्कत नव वर्ष के पहले दिन संत प्रेमानंद महाराज के दर्शनों के लिए भीड़ इस कदर उमड़ी कि संभालने में पुलिस के पसीने छूट गए। कई बार स्थिति यह हो गई कि भीड़ नियंत्रण के लिए लगाए गए बैरिकेड्स गिर पड़े। रात से ही लग गई बांके बिहारी के दर्शनों के लिए लाइन नव वर्ष के पहले दिन की शुरुआत भगवान बांके बिहारी जी के दर्शनों की इच्छा लिए पहुंचे भक्त देर रात से ही मंदिर के बाहर जमा होना शुरू हो गए। सुबह 4 बजे तक करीब 1 किलोमीटर लंबी लाइन लग गई। मंदिर के अंदर मची दर्शनों के लिए मारामारी बुधवार को बांके बिहारी मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़ ही भीड़ नजर आई। दर्शनों के लिए मारामारी मची रही। मंदिर में प्रवेश दो और 3 नंबर गेट से कराया गया। जबकि निकास 1 और 4 नंबर गेट से किया गया। भीड़ में फंसी अर्थी बांके बिहारी पर आज नव वर्ष पर ऐसी भीड़ उमड़ी कि शव यात्रा का निकलना दुश्वार हो गया। शव यात्रा के फंसे होने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि शारदा प्रजापति पत्नी खेमों प्रजापति उम्र 70 वर्ष निवासी कुम्हार पाड़ा वृंदावन की देर रात हार्ट अटैक से मृत्य हो गई। उनकी शव यात्रा सुबह 10 बजे मोक्ष धाम के लिए निकली लेकिन दाऊजी तिराहा पर फंस गई। अनुराग ठाकुर पहुंचे कान्हा के द्वार पूर्व केंद्रीय मंत्री और भाजपा नेता अनुराग ठाकुर नव वर्ष के पहले दिन की शुरुआत करने के लिए कान्हा के द्वार पहुंचे। यहां उन्होंने बांके बिहारी,श्री कृष्ण जन्मस्थान,गोवर्धन और बरसाना में राधा रानी के दर्शन किए। इस दौरान उन्होंने वात्सल्य ग्राम पहुंच कर साध्वी ऋतंभरा को जन्मदिन की बधाई भी दी। राधा बल्लभ मंदिर में उमड़ी भीड़ नव वर्ष के पहले दिन भीड़ राधा बल्लभ मंदिर में भी पहुंची। यहां सुबह की मंगला आरती के समय से ही भीड़ मंदिर के अंदर और बाहर जमा हो गई। स्थिति यह हो गई कि एक बार को मंदिर के गेट बंद करने पड़े। नेशनल हाईवे पर नजर आया ट्रैफिक नव वर्ष के पहले दिन ब्रज में उमड़ी भीड़ देर शाम होते होते जब वापस होने लगी तो नेशनल हाईवे पर ट्रैफिक बढ़ गया। नेशनल हाईवे पर वाहनों की कतार नजर आने लगी।


