प्रयागराज में नए साल का जश्न मनाकर घर लौट रहे कार सवार 4 युवक दुर्घटना का शिकार हो गए। हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि एक की हालत नाजुक है। मेजा के जेवनिया गांव निवासी अभिनव पांडेय (22) अपने ननिहाल कार से मांंडा के गरेथा गांव गए थे। उनके मामा का बेटा अमन चौबे सहित चार दोस्त महादेव पर दर्शन के लिए गए थे। तभी कार एक छप्पर से टकराकर पलट गई। पढ़ें पूरी खबर बलिया में दो युवकों की हत्या: परिजनों ने ग्रामीणों के साथ शव रखकर लगाया जाम बलिया के नरही थाना क्षेत्र में कोटवा नारायनपुर गांव में बुधवार देर शाम बीयर की दुकान पर दो युवकों की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। परिजनों व ग्रामीणों ने शव को एनएच पर रख कर जाम लगा दिया। इससे गाजीपुर भरौली मार्ग पर दोनों तरफ वाहनों की कतार लग गई। मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुटी है। कानपुर में रेलवे ट्रैक के पास मिला सिलेंडर, खुफिया एजेंसी जांच करने पहुंची कानपुर में बुधवार को बर्राजपुर रेलवे स्टेशन के पास गैस सिलेंडर मिला है। जो किनारे झाड़ियों में पड़ा था। सूचना पर खुफिया एजेंसी और पुलिस टीम मौके पर पहुंची। यहां बोरी के अंदर खाली सिलेंडर था। जांच में सिलेंडर खाली पाया गया। जो 5 किलो का था। फिलहाल, उसको कब्जे में ले लिया गया है। जीआरपी एसपी अभिषेक वर्मा ने बताया कि किसी शरारती ने सिलेंडर को रेलवे लाइन के पास डाल दिया है, जिससे पुलिस प्रशासन हैरान परेशान हो। इसकी जांच चल रही है, दोषी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा।आसपास के CCTV खंगाले जा रहे हैं। वहीं, 112 दिन पहले भी कानपुर में कालिंदी एक्सप्रेस ट्रेन को पलटाने की साजिश हो चुकी है। पढ़ें पूरी खबर अखिलेश बोले-प्रयागराज में फिर से लगाएंगे सम्राट हर्षवर्धन की प्रतिमा, भाजपा सिर्फ नफरत फैला सकती है अखिलेश यादव ने कहा कि कन्नौज के महादानी सम्राट हर्षवर्धन ने भी शानदार महाकुंभ का आयोजन किया था। वे कुंभ में दान करते थे। समाजवादी पार्टी की सरकार में कुंभ क्षेत्र में महादानी सम्राट हर्षवर्धन की प्रतिमा फिर से लगाएंगे। अखिलेश यादव नए साल के मौके पर पार्टी कार्यालय में आए लोगों से मिल रहे थे। इस मौके पर उन्होंने कहा कि भाजपा सिर्फ नफरत फैला सकती है और भेदभाव करती है। समाजवादी पार्टी की सरकार में हमने 2013 में कुंभ का शानदार आयोजन किया था। वह कुंभ गंगा-जमुनी संस्कृति का उदाहरण बना था। उसकी पूरी दुनिया में सराहना हुई थी। विश्व विख्यात हार्वर्ड विश्वविद्यालय ने समाजवादी पार्टी की सरकार के समय हुए कुंभ आयोजन की तारीफ की थी। यहां पढ़ें पूरी खबर वाराणसी में पत्नी-बच्चों के सामने युवक के सिर पर फोड़ा कांच, क्लब में न्यू-ईयर पार्टी के वक्त घसीटकर पीटा वाराणसी के PNU क्लब में न्यू ईयर पार्टी के वक्त हंगामा हुआ। ड्रिंक लेकर डांस कर रहे युवकों का धक्का लगने से क्लब पदाधिकारियों के बेटे नाराज हो गए। उन्होंने साथियों संग मिलकर हमला कर दिया। हमलावरों ने पत्नी और बच्चों के सामने दोनों को गाली दी। पीटा, फिर सिर पर कांच की बोतल तोड़ दी। युवक लहूलुहान होकर गिर पड़ा। लोगों ने बीच बचाव कर दोनों को बचाया। पुलिस ने PNU क्लब सचिव धर्मेंद्र मिश्रा के बेटों समेत चार हमलावरों को गिरफ्तार कर लिया। युवकों को अस्पताल ले आई। जहां उपचार के बाद मेडिकल किया गया। बुधवार सुबह पीड़ितों की तहरीर पर 4 नामजद समेत 6 पर केस दर्ज किया गया। दो अन्य की तलाश जारी है। पढ़ें पूरी खबर मुरादाबाद में एसटी हसन बोले- शाहेदीन के हत्यारों को सजा मिले, गोकशी कर भी रहा था तो मार क्यों डाला? मुरादाबाद में भीड़ की पिटाई से गोकशी के आरोपी शाहेदीन की मौत का मामला तूल पकड़ रहा है। पूर्व सपा सांसद डॉ. एसटी हसन ने शाहेदीन के साथ मारपीट करने वालों को कड़ा सजा दिए जाने की मांग की है। पूर्व सांसद ने कहा-ये मान भी लिया जाए कि शाहेदीन वहां गाय काट रहा था तब भी उसे सजा देने का हक कानून को है। भीड़ उसे पकड़ती और पुलिस को सौंप देती। पुलिस उसे कोर्ट में पेश करती और कोर्ट ये तय करती कि गुनहगार है या नहीं। गुनहगार है तो उसे कानूनन कितनी सजा मिलनी चाहिए, ये तय करना कोर्ट का काम है। इस तरह भीड़ किसी को भी पीट-पीटकर मार डालेगी तो कानून का राज कहां बचा? पढ़ें पूरी खबर कैबिनेट-मंत्री संजय निषाद के काफिले की गाड़ी पलटी, 5 महिलाएं और ड्राइवर घायल बलिया में मंगलवार देर रात निषाद पार्टी के राष्टीय अध्यक्ष और कैबिनेट मंत्री डॉ संजय निषाद के काफिले की एक गाड़ी पलट गई। गाड़ी में सवार 5 महिलाएं और ड्राइवर गम्भीर रूप से घायल हो गया। ये सभी लोग मंत्री के साथ बलिया में आयोजित निषाद पार्टी के संवैधानिक अधिकार यात्रा में शामिल होने आ रहे थे। (पूरी खबर पढ़ें) बदायूं में SSP ऑफिस के गेट पर आत्मदाह की कोशिश, युवक ने कहा- सीओ ने मुझे जेल भेजने की धमकी दी थी बदायूं में एक युवक ने SSP ऑफिस गेट पर आत्म दाह की कोशिश की। युवक बुरी तरह झुलस गया है। प्राथमिक इलाज के बाद युवक को बरेली रेफर किया गया है। युवक गुलफाम शहर के नई सराय मोहल्ले का रहने वाला है। उसका 30 दिसंबर को इलाके के कुछ लोगों से विवाद हुआ था। आरोप है कि उसका ई रिक्शा और मोबाइल समेत कुछ रुपए आरोपियों ने छीन लिए थे। इस मामले में सदर कोतवाली पुलिस को तहरीर दी, लेकिन कार्रवाई नहीं हुई। नतीजतन युवक ने यह घटना कर दी। पुलिस कर्मियों ने किसी तरह आग बुझाई। जबकि इसके बाद झुलसे हुए युवक को जिला अस्पताल लाया गया है। सीओ सिटी संजीव कुमार और सीओ उझानी शक्ति सिंह उसको यहां लेकर आए हैं। युवक का आरोप है कि सीओ सिटी ने भी उसे डोडा में जेल भेजने की धमकी दी थी। पढ़ें पूरी खबर… मथुरा में लोकसभा अध्यक्ष के रिश्तेदार के घर से 1 करोड़ की चोरी मथुरा में लोकसभा अध्यक्ष के रिश्तेदार के घर से 1 करोड़ की चोरी की वारदात सामने आई है। 31 दिसंबर की रात सतोहा चौकी के पॉश कालोनी शिबासा स्टेट में चोरी की जानकारी पर पुलिस पहुंची। इस दौरान डॉग स्क्वायड और फोरेंसिक टीम ने साक्ष्य जुटाए। CO श्वेता वर्मा ने बताया- आसपास के CCTV खंगाले जा रहे हैं। व्यापारी सुशील दीवान ने बताया- चोर 720 ग्राम सोना और नगद कैश ले गए हैं। पूरी चोरी की कीमत 1 करोड़ रुपए है। वह परिवार के साथ गोवर्धन में गिरिराज जी की परिक्रमा करने गए थे। जब परिक्रमा करके लौटे तो देखा घर का सारा सामान बिखरा हुआ था। उन्होंने बताया- होली गेट के पूजा मार्केट में मंगलम साड़ी के नाम से मेरी दुकान है। छोटी बेटी ज्योति माहेश्वरी की शादी लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के भतीजे राजीव से हुई है। सीओ ने बताया, CCTV में दिख रही कार का पता किया जा रहा है। थाना हाईवे प्रभारी आनंद कुमार शाही ने बताया कि व्यापारी ने तहरीर दी है। जल्द खुलासा किया जाएगा। पढ़िए पूरी खबर मेरठ में भाजपा नेता के साले के 2 हत्यारोपी का एनकाउंटर, पुलिस ने पैर में मारी गोली मेरठ में भाजपा नेता सुनील प्रधान के साले शिवम उर्फ भूरा के दो हत्यारोपी रोहित उर्फ लाला और शहजाद उर्फ कल्वी को पुलिस ने मंगलवार देर रात मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया मुठभेड़ कांवड़ मार्ग पर सलावा गांव पुलिया पर हुई। SSP डॉ. विपिन ताडा ने बताया- दोनों आरोपी के पैर में गोली लगी है। हापुड़ के बड़ौदा गांव निवासी शिवम पूर्व प्रधान से रंजिश के चलते 2 साल से सरधना क्षेत्र के अक्खेपुर गांव में अपनी बहन के यहां रह रहा था। वह गांव में खाद-बीज की दुकान करता था। गुरुवार शाम को पेट्रोल पंप के पास कार सवार युवकों ने फायरिंग करके उसका अपहरण कर लिया। चाकू से वार करके उसकी हत्या कर दी। शव को सलावा गांव के पास कांवड़ नहर पटरी मार्ग पर फेंक दिया। पढ़ें पूरी खबर… हरदोई में 25 हजार का इनामी गैंगस्टर गिरफ्तार;लखीमपुर का निवासी है आरोपी, पुलिस जांच में जुटी हरदोई जिले के थाना टडियावां में एक बड़ी गिरफ्तारी की गई। पुलिस ने 25 हजार रुपए के इनामिया गैंगस्टर ओमवीर को गिरफ्तार किया, जो लखीमपुर खीरी के मोहम्मदी थाना क्षेत्र के झखरा गांव का निवासी है। ओमवीर और उसके गैंग के अन्य सदस्य संगठित अपराधों में लिप्त थे। पढ़िए पूरी खबर वाराणसी में होटल से कूदी युवती की अस्पताल में मौत:19 दिसंबर से ट्रामा सेंटर में भर्ती थी, पुलिस आरोपी को कर चुकी है गिरफ्तार वाराणसी के होटल एसवी ग्रैंड से कूदी युवती की 12 दिन बाद बीएचयू ट्रामा सेंटर में इलाज के दौरान मौत हो गई। युवती अपने दोस्त के साथ होटल में रुकी थी। 19 दिसंबर की रात होटल से कूद गई थी। फिलहाल, पुलिस ने मामले में हत्या की धारा बढ़ा दी है। आरोपी युवक को पहले ही जेल भेजा जा चुका है। पढ़िए पूरी खबर गाजियाबाद में पुलिस ने 192 होटल किए सील:रात तक डिस्को और क्लबों में डांस करने वालों को बाहर निकाला गाजियाबाद कमिश्नरेट में नए साल के जश्न को लेकर देर रात तक पुलिस का पहरा रहा। पहले पुलिस ने अवैध होटलों को सील कर दिया। मंगलवार को दिन भर पुलिस अलर्ट रही। रात में पुलिस होटल व क्लबों में नजर आई। जहां जश्न मनाने वाले लोगों को बाहर निकाल दिया। जिसमें महिलाएं और पुरुष मुंह छिपाकर बाहर निकलते नजर आए। पढ़िए पूरी खबर


