इंपैक्ट फीचर:Tanishq का गोल्ड एक्सचेंज अभियान; 2600 किलो पुराने सोने से नई चमक,आत्मनिर्भर भारत की ओर एक सुनहरा कदम

त्योहारी मौसम में देशभर के ग्राहकों से मिले अपार सहयोग के लिए टाइटन कंपनी के ब्रांड Tanishq ने दिल से धन्यवाद व्यक्त किया है। इस साल के उत्सव काल में ही ग्राहकों ने 2600 किलो से अधिक पुराना सोना बदलकर नया गहना खरीदा।
ब्रांड के सहयोगी सचिन तेंदुलकर ने इस अवसर पर ग्राहकों को धन्यवाद देते हुए कहा- इस प्रयास का एक महत्वपूर्ण हिस्सा बनने के लिए आप सबको दिल से धन्यवाद। पुराने सोने का हर एक्सचेंज सोने के आयात को घटाता है और भारत को और भी ज़्यादा आत्म-निर्भर बनाता है। भारत में सोना हमेशा से समृद्धि और विश्वास का प्रतीक रहा है। परंतु एक महत्वपूर्ण तथ्य यह है कि भारत अपने 99 प्रतिशत सोने का आयात करता है, जबकि हमारे घरों में लगभग 25,000 टन सोना पहले से ही मौजूद है।
यदि हम इस सोने को पुनः उपयोग में लाएं, तो यह न केवल देश की विदेशी मुद्रा की बचत करेगा, बल्कि भारत को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम होगा। शून्य प्रतिशत कटौती
इसी सोच के साथ Tanishq ने अपने ग्राहकों को प्रेरित किया है कि वे पुराने सोने को नए रूप में बदलें। इस अभियान को और सशक्त बनाने के लिए ब्रांड ने एक विशेष प्रस्ताव दिया है- अब किसी भी ज्वेलर का, किसी भी कैरेट का पुराना सोना (यहां तक कि 9 कैरेट तक का) Tanishq में शून्य प्रतिशत कटौती (0% डिडक्शन) के साथ बदला जा सकता है। अर्थात् ग्राहकों को उनके पुराने सोने का पूरा मूल्य मिलेगा। Tanishq की पहचान- ईमानदारी और पारदर्शिता
Tanishq की पहचान केवल उत्कृष्ट आभूषणों के लिए नहीं, बल्कि ईमानदारी और पारदर्शिता के लिए भी जानी जाती है। ब्रांड के देशभर में फैले 500 से अधिक स्टोर्स पर उपलब्ध कैरेटमीटर द्वारा सोने की शुद्धता की जांच की जाती है। साथ ही, स्टोर में मौजूद कारीगर कक्ष में ग्राहक की उपस्थिति में ही सोने को पिघलाया जाता है, जिससे पूरी प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी और भरोसेमंद बनती है। 32 लाख से अधिक भारतीयों ने सोना बदला
अब तक 32 लाख से अधिक भारतीयों ने Tanishq के साथ अपने पुराने सोने को नए गहनों में बदला है। Tanishq का यह गोल्ड एक्सचेंज अभियान केवल एक ऑफर नहीं, बल्कि एक राष्ट्रीय आंदोलन है-जो हर भारतीय को स्वयं के लिए बेहतर निर्णय लेने और देश के विकास में योगदान देने के लिए प्रेरित करता है। क्योंकि अंततः- पुराना सोना लौटाना, अपने लिए भी बेहतर है और भारत के लिए भी।
अधिक जानकारी के लिए देखें: www.tanishq.co.in/exchange

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *