सेंसेक्स 513 अंक चढ़कर 85,186 पर बंद:निफ्टी में भी 142 अंक की तेजी रही, IT और बैंकिंग शेयर्स में बढ़त

शेयर बाजार में आज यानी 19 नवंबर को तेजी देखने को मिली है। सेंसेक्स 513 अंक की बढ़त के साथ 85,186 पर बंद हुआ। निफ्टी में भी 142 अंक की बढ़त रही, ये 26,052 के स्तर पर बंद हुआ। सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 20 में बढ़त और 10 में गिरावट रही। IT और बैंकिंग शेयर्स में आज ज्यादा बढ़त रही। वहीं फाइनेंस और एनर्जी शेयर्स में गिरावट रही। टेनेको क्लीन एयर इंडिया का शेयर 27% ऊपर लिस्ट
टेनेको क्लीन एयर इंडिया का शेयर 27% प्रीमियम के साथ NSE पर 509 रुपए के भाव पर लिस्ट हुआ। वहीं BSE पर 25% प्रीमियम के साथ शेयर 498 रुपए पर लिस्ट हुआ। हालांकि बाद में इसके शेयर में थोड़ी गिरावट देखने को मिली और ये NSE पर 490 रुपए पर बंद हुआ। इसका इश्यू प्राइस 397 रुपए किया था। ग्लोबल बाजारों में मिला-जुला कारोबार विदेशी vs घरेलू निवेशक
18 नवंबर को विदेशी निवेशक (FIIs) ने ₹1,234 करोड़ के शेयर बेचे और घरेलू निवेशक (DIIs- हमारे देश के बड़े फंड) ने ₹2,395 करोड़ के शेयर खरीदे। इस महीने अब तक- FIIs ने ₹13,939 करोड़ के शेयर बेचे, DIIs ने ₹48,974 करोड़ के शेयर खरीदे। आज से ओपन होगा एक्सेलसॉफ्ट टेक्नोलॉजी का IPO
एक्सेलसॉफ्ट टेक्नोलॉजी का IPO आज से ओपन हो गया है, ये 21 नवंबर तक बोली के लिए खुला रहेगा। यह बुक-बिल्ट इश्यू ₹500 करोड़ का है, जिसमें 1.50 करोड़ शेयरों का फ्रेश इश्यू ₹180 करोड़ का है। साथ ही, 2.67 करोड़ शेयरों का ऑफर फॉर सेल (OFS) ₹320 करोड़ का होगा। प्राइस बैंड ₹114 से ₹120 प्रति शेयर रखा गया है। कल बाजार में रही थी गिरावट
इससे पहले कल यानी 18 नवंबर को शेयर बाजार में गिरावट रही थी। सेंसेक्स 277 अंक की गिरावट के साथ 84,673 के स्तर पर बंद हुआ था। निफ्टी में भी 103 अंक की गिरावट रही, ये 25,910 पर बंद हुआ था।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *