सोना ₹1,870 गिरा, कीमत ₹1.23 लाख प्रति 10 ग्राम:इस साल दाम ₹46,762 बढ़े; चांदी आज ₹4,434 सस्ती होकर ₹1.55 लाख किलो हुई

सोना-चांदी के दाम में आज यानी 17 नवंबर को गिरावट है। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार 10 ग्राम सोना 1,870 रुपए गिरकर 1,22,924 रुपए पर आ गया है। इससे पहले सोने की कीमत 1,24,794 रुपए प्रति 10 ग्राम थी। वहीं, चांदी 4,434 रुपए गिरकर 1,54,933 रुपए प्रति किलोग्राम पर आ गई है। इससे पहले इसकी कीमत 1,59,367 प्रति किलोग्राम थी। 17 अक्टूबर को सोने ने 1,30,874 रुपए और 14 अक्टूबर को चांदी ने 1,78,100 रुपए का ऑल टाइम हाई बनाया था। IBJA की सोने की कीमतों में 3% GST, मेकिंग चार्ज और ज्वेलर्स मार्जिन शामिल नहीं होता इसलिए शहरों के रेट्स इससे अलग होते हैं। इन रेट्स का इस्तेमाल RBI सोवरेन गोल्ड बॉन्ड के रेट तय करने के लिए करता है। कई बैंक गोल्ड लोन के रेट तय करने के लिए इसे इस्तेमाल करते हैं। इस साल सोना ₹46,762 और चांदी ₹68,916 महंगी हुई फिर 1.25 लाख तक जा सकता है सोना
एक्सपर्ट्स के अनुसार आने वाले दिनों में सोने के दामों में उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है। हालांकि शादियों का सीजन चालू हो चुका है इससे सोने को सपोर्ट मिलेगा। इससे आने वाले दिनों में इसकी कीमत फिर एक बार 1.25 लाख रुपए तक जा सकती है। सर्टिफाइड गोल्ड ही खरीदें
हमेशा ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड (BIS) का हॉलमार्क लगा हुआ सर्टिफाइड गोल्ड ही खरीदें। ये नंबर अल्फान्यूमेरिक यानी कुछ इस तरह से हो सकता है- AZ4524। हॉलमार्किंग से पता चलता है कि सोना कितने कैरेट का है। ———————————————————- बिजनेस से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें भारतीय कंपनियों का कैश, मुनाफा मजबूत, तेज ग्रोथ जारी रहेगी: RBI गवर्नर मल्होत्रा ने कहा- अमेरिकी टैरिफ का असर मामूली दिसंबर में कार्यकाल का एक साल पूरा करने जा रहे रिजर्व बैंक के गवर्नर संजय मल्होत्रा कहते हैं कि जब उन्होंने ये जिम्मेदारी संभाली, तब दुनिया मंदी, भू-राजनीतिक तनाव और सप्लाई चेन टूटने जैसी चुनौतियों से जूझ रही थी। ऐसे में RBI ने अर्थव्यवस्था को बाहरी झटकों से बचाने के लिए विदेशी मुद्रा भंडार मजबूत रखने से लेकर रेपो रेट में 1% कटौती तक कई बड़े कदम उठाए। पूरी खबर पढ़ें

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *